Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में बॉलीवुड, हॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। खेल जगत की भी बड़ी-बड़ी हस्तियां यहां नए जोड़े को बधाई देने पहुंचे थे। इसी बीच ब्लेसिंग सेरेमनी में भारतीय रेसलर द ग्रेट खली भी पहुंचे। ग्रेट खली को देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार से एक बड़ी मांग रख दी है। जी हां जैसे ही लोगों ने खली को देखा वैसे ही इंटरनेट पर लोगों के कई कमेंट्स वायरल हुए। आखिर वो कौन सी मांग है जो लोगों ने अंबानी परिवार से की, चलिए आपको रिपोर्ट में बताते हैं।
जॉन सीना के लुक की हुई तारीफ
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 12 जुलाई को शादी हो गई। दोनों एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंची थीं। यहां पर रेसलर और एक्टर जॉन सीना को भी देखा गया। जॉन सीना ने अनंत की शादी में शेरवानी पहनकर एंट्री ली। जॉन को शेरवानी में देखने के बाद हर कोई उनके लुक की तारीफ करने लगा।
आशीर्वाद सेरेमनी में पहुंचे द ग्रेट खली
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के अगले दिन अंबानी परिवार ने नए जोड़े के लिए आशीर्वाद सेरेमनी रखी। इस सेरेमनी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। इस दौरान भारत के रेसलर द ग्रेट खली को भी ब्लैक सूट-बूट में देखा गया। यहां जैसे ही लोगों ने खली को देखा वैसे ही सोशल मीडिया पर एक बड़ी मांग कर डाली। दरअसल लोगों ने कहा कि सेरेमनी में एक मैच द ग्रेट खली और जॉन सीना में भी हो जाए। कई लोग जॉन सीना और खली को एक ही छत के नीचे देखकर काफी खुश हो गए।
अनंत-राधिका की शादी में कौन-कौन हुआ शामिल?
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 13 जुलाई को आशीर्वाद सेरेमनी हुई। इस दौरान कई बॉलीवुड के करण-अर्जुन यानी सलमान खान और शाहरुख खान नजर आए। यहां अमिताभ बच्चन, अनन्या पांडे, जाहन्नी कपूर समेत सेलेब्स पहुंचे। हालांकि इस सेरेमनी से कई सितारे गायब भी रहे जिनमें अनुष्का शर्मा, करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा जैसे नाम शामिल रहे।
People Demand Match Between Khali & John Cena
यह भी पढ़ें: Tribhuvan Mishra CA Topper: ‘मिर्जापुर’ के बाद इस सीरीज के ट्रेलर ने मचाया बवाल, Netflix पर नहीं देखी तो होगा पछतावा!
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
12 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines