Anant Ambani-Radhika Merchant wedding: आजकल हर किसी की नजरें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पर टिकी हैं। शादी के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। न सिर्फ देश से, बल्कि विदेश से भी शादी में मेहमानों का आना जाना लगा है। हाल ही में मशहूर कनेडियाई सिंगर जस्टिन बीबर ने संगीत नाइट में अपना जलवा दिखाया। अब इस इवेंट से बादशाह और करण औजला का भी वीडियो सामने आया है।
इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर अनंत-राधिका के संगीत समारोह से सामने आया बादशाह और करण औजला का वीडियो लोगों का दिल छू रहा है। जी हां, इस वीडियो में न सिर्फ, सिंगर बल्कि सभी थिरकते नजर आ रहे हैं। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया, वायरल हो गया। यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर अपना रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया है।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि सब मजे कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि गजब का वीडियो है। तीसरे यूजर ने लिखा कि बादशाह ने रौनक बढ़ा दी। एक और यूजर ने लिखा कि बहुत बढ़िया। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स इस वीडियो पर कर रहे हैं। हालांकि इस शादी का यह पहला वीडियो नहीं है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
जस्टिन बीबर ने दिखाया था जलवा
गौरतलब है कि हाल ही में अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर ने समां बाधा था। इंटरनेट पर जस्टिन के कई फोटोज वीडियो हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं।
हालांकि इस शादी के संगीत के लिए जस्टिन ने रिहाना से भी ज्यादा फीस ली है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो खबरें हैं कि जस्टिन ने इस इवेंट के लिए 83 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जो अपने आप में बेहद मोटी रकम है।
जल्द होने वाली है शादी
अनंत-राधिका की शादी में अब बस कुछ ही टाइम रह गया है। हर कोई इस शादी को लेकर एक्साइटेड है। अनंत-राधिका ने अपनी दोनों ही प्री-वेडिंग बेहद शानदार तरीके से मनाई हैं। ऐसे में जाहिर है कि शादी भी बेहद ग्रैंड होने वाली है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं ये पंजाबी सिंगर? जिसके लिए Akshay Kumar ने भेज दिए लाखों रुपये
संबंधित खबरें
800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines