Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding Rituals: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में बस कुछ ही दिन का समय है। 12 जुलाई को वो अपनी ड्रीम गर्ल राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी की रस्में भी अब शुरू हो चुकी हैं। बीते दिन ‘एंटीलिया’ में अनंत और राधिका की शादी की पहली रस्म मामेरु निभाई गई, जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे। इस बीच कई लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये मामेरु की रस्म है? बता दें कि अनंत और राधिका की शादी मुंबई स्थित बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। हालांकि शादी से पहले होने वाली रस्मों को ‘एंटीलिया’ में रखा गया है।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम से शुरू हुई रस्म
बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की पहली रस्म गरीब और वंचितों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम से शुरू हुई। इस कार्यक्रम के दौरान मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने कई जोड़ों की शादी कराई। इसके बाद मामेरु की रस्म रखी गई है, जिसमें शामिल होने के लिए कई सेलेब्स एंटीलिया पहुंचे। उसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इस खास मौके पर पूरे एंटीलिया को लाल, गुलाबी और नारंगी रंग के फूलों से सुंदर सजाया गया। अंबानी परिवार के जश्न की भव्यता देखने लायक थी।
यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha ने प्रेग्नेंसी की वजह से की रजिस्टर्ड मैरिज? रेडिट पोस्ट के दावे में कितनी सच्चाई
क्या होती है मामेरु की रस्म क्या?
जानकारी के मुताबिक, गुजराती शादी के रीति-रिवाज में मामेरु की रस्म को काफी खास माना जाता है। इस रस्म के अंतर्गत दुल्हन का मामा उसके लिए कुछ उपहार, मिठाई वगैरह लेकर उससे मिलने के लिए आता है। इसलिए गुजराती में इस रस्म को मामेरु की रस्म कहते हैं। रस्म के दौरान मामा की ओर से लाए गए इन उपहारों में आमतौर पर पानेतर साड़ी, ज्वेलरी, हाथी दांत या सफेद चूड़ा और कई तरह की मिठाइयां शामिल होती हैं। इसके अलावा कुछ सूखे मेवे भी उपहार में शामिल होते हैं। इस रस्म को निभाते हुए दुल्हन का मामा उसकी जिंदगी में आने वाले नए सफर के लिए अपना प्यार और आशीर्वाद देता है।
ये बॉलीवुड सेलेब्स हुए थे शामिल
आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मामेरु की रस्म में कई बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल होने के लिए एंटीलिया पहुंचे। वहीं जाह्नवी कपूर भी रस्म में हिस्सा लेते हुए नजर आईं। वहीं रस्म के दौरान अनंत अंबानी को नारंगी रंग के कुर्ते में देखा गया। रस्म के दौरान राधिका मर्चेंट भी हमेशा की तरह काफी खूबसूरत दिखाई दीं। उन्होंने अपने होने वाले पति अनंत के कुर्ते से मैच नारंगी रंग के भारी कढ़ाई वाले लहंगे को पहना हुआ था। वहीं मुकेश अंबानी भी अपनी पोती को हाथ में लिए मेहमानों का स्वागत करते हुए नजर आए।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
2 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
3 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
5 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
7 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
8 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines