Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding Details: आखिर वो दिन आ ही गया जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी का जश्न पूरी दुनिया देखेगी। 3000 करोड़ वाली इस शादी का फंक्शन तीन दिन तक चलने वाला है, जिसमें न सिर्फ देसी बल्कि विदेशी मेहमान भी शिरकत करने के लिए इंडिया पहुंच चुके हैं। गेस्ट लिस्ट में सिर्फ फिल्म स्टार्स और खेल जगत के मेहमान नहीं बल्कि राजनेता भी शामिल होंगे। इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल है। साफ तौर पर कहा जाए तो अनंत और राधिका की शादी के इस शाही फंक्शन का इंतजार पूरी दुनिया कर रही है। तो चलिए जानते हैं गेस्ट लिस्ट से शादी की थीम तक की सारी जानकारी…
अनंत-राधिका की शाही शादी
जाहिर है कि मुकेश अंबानी अपने लाडले बेटे अनंत अंबानी की शादी में पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन दिन तक चलने वाली इस शाही शादी के लिए अंबानी ने 3000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह शादी मुंबई स्थित जियो के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में होगी। चूंकि शादी में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं इसलिए लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि गेस्ट लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: कालीन भइया से गुड्डू पंडित तक, जानें कितनी पढ़ी-लिखी है Mirzapur 3 की स्टारकास्ट?
यहां देखें मेहमानों की पूरी लिस्ट
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी का गवाह बनने के लिए बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ खेल जगत, बिजनेस और राजनेता भी आएंगे। इस लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, शाहिद कपूर, जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कियारा आडवाणी, रणवीर सिंह समेत कई स्टार्स शामिल होंगे। हॉलीवुड स्टार्स की बात करें तो अनंत और राधिका की शादी में हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन, सिंगर लुइस रोड्रिग्ज, जॉन सीना के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा राजनेताओं में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सामने आ रहे हैं। इसके अलावा विदेशी राजनेताओं में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, बोरिस जॉनसन, जॉन केरी, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं।
क्या होगी शादी की थीम?
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन आज से तीन दिन तक चलेंगे। आज शाही शादी होगी। 13 जुलाई को आशीर्वाद फंक्शन और 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी। वहीं दोनों की शादी की थीम धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए बनारसी परंपरा पर आधारित होगी।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
9 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines