हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Anant-Radhika Pre Wedding: मार्क जुकरबर्ग से शाहरुख खान तक, महंगी गाड़ियों से जामनगर पहुंचे ये सेलेब्स

Anant-Radhika Pre Wedding Event: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स गुजरात के जामनगर पहुंच रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान अपने परिवार के साथ शामिल होने जामनगर पहुंचे। इसके अलावा फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग भी अपनी पत्नी प्रीसीलिया के साथ गुजरात के जामनगर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding. Photo Credit- Instagram

Anant-Radhika Pre Wedding Guest: मशूहर बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्श्न के लिए बॉलीवुड सेलेब्स एक-एक करके गुजरात के जामनगर पहुंचने लगे हैं। सलमान खान, अभिषेक बच्चन, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स प्री वेडिंग बैश का हिस्सा बनने जामनगर पहुंच चुके हैं। हाल ही में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग जामनगर और एक्टर शाहरुख खान भी अपने परिवार के साथ इवेंट में शामिल होने पहुंचे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

 

दिलचस्प बात ये है कि प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने आए इन सभी मेहमानों के लिए महंगी कारें रखी गई हैं। दरअसल, मेहमानों को एयरपोर्ट से लाने के लिए करोड़ों रुपए की लग्जरी कारों को रखा गया है। इन लिस्ट में रोल्स रॉयस, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज समेत कई महंगी कारें शामिल हैं।

मार्क जुकरबर्ग पहुंचे जामनगर

राधिका मंर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग इवेंट में शामिल होने के लिए फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग अपनी पत्नी प्रीसीलिया के साथ गुजरात के जामनगर पहुंच गए हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें लग्जरी कार से आते हुए देखा जा सकता है।

फैमिली संग पहुंचे शाहरुख खान

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपने परिवार के साथ जामनगर पहुंचे हैं। उनके साथ बेटे आर्यन खान, सुहाना और अबराम खान हैं। सभी प्री-वेडिंग इवेंट में शामिल होंगे।

 

यहां देखें बाकी मेहमानों की लिस्ट

राधिका मंर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग इवेंट में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई सेलेब्स जामनगर पहुंचे हैं। इस लिस्ट में एक्टर अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, सलमान खान, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अभिषेक बच्चन शामिल हैं।

हॉलीवुड स्टार्स भी शामिल

इसके अलावा हॉलीवुड सिंगर रिहाना भी जामनगर पहुंच चुकी हैं। सिंगर अपने साथ बड़ा सा ट्रक भरकर सामान लाई हैं, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया। इसके अलावा अमेरिकी सिंगर जे ब्राउन, एडम ब्लैकस्टोन समेत कई सेलेब्स इस इवेंट का हिस्सा बनने के लिए जामनगर पहुंचे हैं। गौरतलब है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन कल से शुरू हो रहे हैं। यह 1 से 3 मार्च तक चलेंगे जिसमें शामिल होने के लिए नामचीन स्टार्स गुजरात के जामनगर पहुंच रहे हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें