हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ना सब्यसाची, ना मनीष मल्होत्रा, सिर्फ 3000 की साड़ी पहनकर इस एक्ट्रेस ने रचाई शादी, पूरी Wedding में खर्च हुए सिर्फ 1.5 लाख रुपए

Simplest Bollywood Wedding: इस एक्ट्रेस ने अपनी शादी में सिर्फ 3000 की साड़ी पहनी और इनकी पूरी शादी का खर्च सिर्फ 1.5 लाख रुपए था. इन्होंने किसी भी चीज में एक्स्ट्रा पैसे खर्च नहीं किए. बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं.

विज्ञापन
Amrita Rao wedding cost

Amrita Rao Marriage Expenses: लोग अपनी शादियों में करोड़ों रुपए खर्च करते हैं. बड़ी बड़ी एक्ट्रेस महीनों पहले से शादी की प्लानिंग करने लगती हैं. मनीष मल्होत्रा से लेकर सब्यसाची तक सभी के पास जाकर लाखों के आउटफिट्स तैयार करवाती हैं. लेकिन बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने ऐसा बिल्कुल नहीं किया. सिर्फ 3000 की साड़ी खरीदकर इस एक्ट्रेस ने अपनी शादी रचाई. इनकी पूरी शादी फंग्शन में मात्र 1.5 लाख रुपए खर्च किया. इससे ज्यादा किसी मिडिल या लोअर मिडिल क्लास फैमिली की शादियों में खर्च हो जाता है. आइए जानते हैं कि क्यों और कैसे किसी एक्ट्रेस ने इतनी सादगी से भरी शादी की?

यह भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस, अंतरिम आदेश को चीनी फर्म ने दी चुनौती

सिर्फ 3000 रुपये की साड़ी

यह कोई और एक्ट्रेस नहीं बल्कि विवाह फिल्म की अमृता राव हैं. इन्होंने अपनी असली शादी में कोई डिजाइनर लहंगा नहीं चुना. अपनी जिंदगी के सबसे स्पेशल दिन पर सिंपल साड़ी, जिसकी कीमत 3000 रुपए थी, पहनकर सात फेरे लिए. उन्हें सादगी पसंद थी। अनमोल ने भी सादा कपड़े चुने. गहने भी ज्यादा महंगे नहीं थे. मंगलसूत्र की कीमत लगभग 18,000 रुपये थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 1 घंटे 52 मिनट की वो फिल्म, जो क्राइम और थ्रिल से है भरी, Netflix पर पहले नंबर पर कर रही ट्रेंड

कुल खर्च सिर्फ 1.5 लाख

पति अनमोल ने बताया कि पूरी शादी का बजट सिर्फ 1.5 लाख रुपये रहा. इसमें मंडप का किराया 11,000 रुपये था. कपड़े, यात्रा और अन्य छोटे-मोटे खर्चे शामिल थे. आज के समय में इतने कम पैसे में शादी सोचना भी मुश्किल है. लेकिन अमृता और अनमोल ने दिखाया कि प्यार और खुशी के लिए दिखावा जरूरी नहीं.

विज्ञापन

दंपत्ति चाहते थे सादगी

अमृता ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे शादी को यादगार बनाना चाहती थीं, न कि महंगा. वे कहती हैं, “शादी दो लोगों का साथ है, न कि पैसों का खेल.” उनकी यह शादी आज भी लोगों को इंस्पायर करती है. यह बताती है कि सच्चा प्यार सादगी में भी बहुत सुंदर हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 30,000 करोड़ संपत्ति विवाद; बहू ने शोक के 13 दिन में किया सारा खेल! संजय कपूर की मां का प्रिया सचेदव पर आरोप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola