मुंबई: सोशल मीडिया पर चल रहे कैंसिल कल्चर और बॉयकॉट ट्रेंड के बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया है।
दरअसल, हाल ही में बहुत से सेलेब्स को उनके पुराने कमेंट्स के कारण नेटिज़न्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ और अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ भी बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन करने में विफल रही क्योंकि दर्शकों ने उन्हें बॉयकॉट करने का मन बना लिया था।
अभी पढ़ें – Vikram Vedha Teaser: सैफ अली खान और ऋतिक रौशन की जोड़ी है दमदार, देखें
यहां तक कि नेपोटिज्म को लेकर आलिया भट्ट के भी एक हालिया बयान ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर लोग उन्हें पसंद नहीं करते हैं तो उन्हें उनकी फिल्में नहीं देखनी चाहिए। उनके इस बयान ने नेटिज़ेंस को काफी परेशान किया और ट्विटर पर #BoycottBrahmastra ट्रेंड करना शुरू हो गया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। इन सब विवादों के बीच बिग बी (Amitabh Bachchan tweet) के हालिया ट्वीट को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
उन्होंने हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कुछ बातें करने का मन करता है ; पर करें तो कैसे करें ; हर बात की तो आजकल बात बन जाती है !’। उनके द्वारा पोस्ट साझा करने के तुरंत बाद, फैंस एक्टर का समर्थन करते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, “आपका और हमारा एक प्लेटफॉर्म है!!! वहां आप कुछ भी कह सकते हैं। हम आपके चाहने वाले, आपके साथ हैं।” दूसरे ने लिखा, “आप सही कह रहे हैं अमित सर।”
अभी पढ़ें – Janhvi Kapoor ने अनुपमा के डायलॉग ‘मैं घूमूं, फिरूं, नाचूं, गाऊं’ पर बनाया फनी वीडियो, देखें
एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अमिताभ बच्चन के पास प्रभास के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ और दीपिका पादुकोण के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘द इंटर्न’ का रीमेक, रश्मिका मंदाना के साथ ‘अलविदा’है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
22 mins agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
3 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
4 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
4 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
6 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
7 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
8 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
9 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
9 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines