Amitabh Bachchan Cryptic Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की खबरें पिछले काफी वक्त से आ रही हैं। हालांकि पिछले दिनों इस कपल ने काफी वक्त के बाद एक साथ उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश नजर आए लेकिन अभी भी उनके तलाक की खबरें आनी बंद नहीं हुई हैं। अलगाव की इन खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स हैंडल पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस पोस्ट को ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहों से जोड़कर देख रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट
अमिताभ बच्चन उन स्टार्स में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ निजी जिंदगी के अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। हाल ही में बिग बी ने अपने एक्स हैंडल पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा, ‘बनाने वाले जो हर शब्द का अपना ही अर्थ निकालते हैं, अपने निजी जीवन के अनर्थ को छिपाते हैं।’ भले ही बिग बी ने इस पोस्ट में हंसी वाला इमोजी शेयर किया हो लेकिन उनके शब्दों से उनका गुस्सा जाहिर हो रहा है।
अमिताभ बच्चन के इस क्रिप्टिक पोस्ट को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये उन मूर्खों पर कटाक्ष है, जो किसी भी चीज को देखकर अपना ही मतलब निकालना शुरू कर देते हैं। देखते ही देखते अमिताभ बच्चन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: AR Rahman क्या म्यूजिक इंडस्ट्री से ले रहे ब्रेक? पिता के तलाक के बाद खतीजा ने तोड़ी चुप्पी
यूजर्स दे रहे रिएक्शन
पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘यह बिल्कुल ऐसा है कि जिन लोगों के खुद के बच्चे नहीं हैं, वह दूसरों को बच्चों की परवरिश करने का ज्ञान देते हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आज के समय में उन लोगों की संख्या दुनिया में ज्यादा है, जो अर्थ का अर्थ गलत करते हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हम तो बस आपके हर शब्द का मतलब प्यार ही समझते हैं।’
कई महीने बाद साथ दिखा कपल
गौरतलब है कि जुलाई में हुए अंबानी के फंक्शन में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अलग अलग पहुंचे थे। इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। जल्द ही दोनों तलाक भी ले सकते हैं। इन अफवाहों पर ऐश्वर्या, अभिषेक या बच्चन फैमिली से कभी रिएक्शन नहीं आया। कई महीनों के बाद ऐश्वर्या और अभिषेक एक साथ एक फंक्शन में पहुंचे। दोनों की साथ में तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
49 mins ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
58 mins ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines