Amitabh Bachchan Shares Emotional Post For Mother: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो लगातार अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्सों को शेयर करते ही रहते हैं। अब हाल ही में बिग बी के एक ब्लॉग पोस्ट ने उनके फैंस को काफी इमोशनल कर दिया है। दरअसल आज बिग बी की दिवंगत मां तेजी बच्चन की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उन्होंने अपनी मां को याद किया। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं बिग बी ने क्या कुछ लिखा है।
अमिताभ ने मां के लिखा इमोशनल पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने एक रात पहले अपने ब्लॉग में लिखा है कि-“कल पूरे समय की सबसे खूबसूरत मां की याद में एक दिन 12 अगस्त, उनकी ताकत, उनकी गर्मजोशी, शिष्टाचार और सौंदर्यशास्त्र और उनकी समझ। लेकिन सबसे जरूरी उनका विश्वास और सभी चीजों के प्रति प्यार, जो कि काफी सुंदर हैं।” आपको बता दें 12 अगस्त 1914 को तेजी बच्चन का जन्म हुआ था जबकि 21 दिसंबर 2007 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।
Amitabh Bachchan Shares Emotional Post
जब बिग बी ने डॉक्टर को कहा- अब बस कीजिए
अमिताभ हमेशा से ही अपनी मां तेजी बच्चन के काफी करीब थे। इसके अलावा बिग बी ने मां के साथ जुड़ी कई यादों को भी शेयर किया। उन्होंने भारी मन के साथ लिखा कि ”आज उनकी कोई तस्वीर नहीं है, उनकी सुंदरता के साथ कुछ न्याय नहीं कर सकता। उन्होंने उसी नफासत और शांति के साथ अलविदा कहा, जैसे उनका स्वभाव था, उस सुबह जब मैंने डॉक्टरों को उनके दिल को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष करते देखा। बार-बार डॉक्टर्स की तरफ से उनकी देह को जीवनदान देने के लिए संघर्ष करते हुए और फिर से और फिर से।
बिग बी ने आगे कहा कि ये सारा संघर्ष हम हमारे सभी करीबी लोग, हमारे रिश्तेदार देख रहे थे। डॉक्टर्स लगातार कोशिश करते रहे और वो लगातार फेल होते दिखे। फिर मैंने कहा कि बस कीजिए डॉक्टर अब वो जाना चाहती हैं। ना तो ये उनके लिए अच्छा है और ना ही हम उन्हें अब इस हालत में देख पा रहे हैं। अब वो वापस नहीं आएंगी। अब उन्हें तकलीफ मत दीजिए वो जाना चाहती हैं।
कौन थीं तेजी बच्चन?
दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन की वाइप और अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन भारत की नामी हस्तियों में से एक थीं। उन्होंने सोशल वर्कर के तौर पर देश के लिए काफी काम किया। तेजी बच्चन का असली नाम तेजवंत कौर सूरी था। सिख खत्री परिवार में जन्मीं तेजी को हरिवंश राय बच्चन से पहली मुलाकात में ही प्यार हो गया था।
साल 1941 में हरिवंश राय बच्चन और तेजी की शादी हो गई। वहीं 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद शहर में अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ, जिन्हें आज बिग बी के नाम से भी जाना जाता है। साल 2003 में हरिवंश राय बच्चन ने दुनिया को अलविदा कह दिया था वहीं 2007 में तेजी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।
यह भी पढ़ें: अब Bigg Boss 18 में टकराएंगे सिवेट तोमर और दिग्विजय राठी, दो कंटेस्टेंट्स हुए शो के लिए कन्फर्म
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
16 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
17 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
20 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
20 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
22 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines