Amitabh Bachchan Emotional Post: अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफों के पुल बांधने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते। जब-जब अभिषेक की कोई फिल्म आती है, तो बिग बी अपने बेटे के सबसे बड़े चीयरलीडर बन जाते हैं। अब एक बार फिर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बेटे के नाम एक खास पोस्ट शेयर किया है। बॉलीवुड के शहंशाह ने अपने X हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘1 साल में तीन फिल्में बनाईं और तीनों अलग अलग भूमिकाएं- आई वांट टू टॉक, हॉउसफुल 5, कालीधार लापता… और तीनों में, ऐसा प्रदर्शन जो सबसे अलग, किरदार; कहीं भी नहीं लगा कि ये अभिषेक बच्चन है, नहीं… सब में यही लगा कि यही किरदार है…।’
अमिताभ बच्चन ने बेटे के नाम लिखा स्पेशल पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, ‘ऐसा, आज के युग में देखना, अलग बात, उसे स्वीकार करना और सक्षम निभाना, ये गुण अभिषेक तुमने दुनिया को दिखा दिया! मेरे हृदय से आशीर्वाद और ढेर सारा प्यार। हां! तुम मेरे बेटा हो और मुझे तुम्हारी प्रशंसा करते हुए कोई नहीं रोक सकता। और अभी साल का अंत नहीं हुआ है, न जाने क्या-क्या गुण और दिखाओगे!’ आपको बता दें, ‘मुझे तुम्हारी प्रशंसा करते हुए कोई नहीं रोक सकता’, अमिताभ बच्चन ने ये बात इसलिए कही है क्योंकि अक्सर जब भी वो बेटे के लिए तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर करते हैं, तो लोग उन्हें ट्रोल कर देते हैं।
ट्रोलिंग के बावजूद तारीफ करने से नहीं रुकते बिग बी
हालांकि, अमिताभ बच्चन लोगों को इग्नोर करके बेटे के काम को देखकर न सिर्फ खुश होते हैं, बल्कि एक प्राउड पिता की तरह उसपर नाज भी जताते हैं। आपको बता दें, 11 जुलाई को भी अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन की फिल्म की कामयाबी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘सुपर, सुपर, सुपर… बहुत बढ़िया… लव यू भय्यू।’ इसके अलावा जूनियर बच्चन की फिल्म ‘कालीधार लापता’ जब नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही थी, तब भी अमिताभ ने इस पर पोस्ट शेयर करते हुए खुशी जताई थी।
यह भी पढ़ें: ‘पति पत्नी और पंगा’ से होगी 3 नेपो हसबैंड्स की एंट्री, विक्की जैन और राज कुंद्रा को देंगे टक्कर
जमकर बेटे की तारीफ करते हैं अमिताभ बच्चन
बेटे अभिषेक बच्चन और उनके काम से जुड़े किसी भी पॉजिटिव पोस्ट को आप अमिताभ के अकाउंट पर देख सकते हैं। वो अपने बेटे से जुड़े सभी पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रीशेयर करते हैं। आपको बता दें, 28 जून को भी बिग बी ने बेटे के इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर कहा था, ‘इस वैरायटी को मैं प्रणाम करता हूं और अपने पुत्र की सराहना करता हूं! जी हां, पिता हूं मैं उसका और मेरे लिए मेरा पुत्र अभिषेक सराहना करने योग्य है।’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
48 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines