Amitabh Bachchan Latest Tweet: बिग बी यानी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन अपने फैंस को अपडेट करते रहते हैं और तमाम मुद्दों पर अपने विचार भी साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी लिखी लाइनें भी शेयर करते हैं, जिसका फैंस को भी बेसब्री से इंतजार रहता है।
अगर उनके पोस्ट में कुछ गलती हो जाए, तो अमिताभ बच्चन के चाहने वाले उसे ठीक करने की सलाह भी देते हैं। इस बीच अब अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) से एक गुजारिश है। बिग बी का ये ट्वीट इंटरनेट पर खूब वायरल भी हो रहा है।
और पढ़िए – काम से ब्रेक लेने वाले हैं Ram Charan, इसके पीछे की बताई ये वजह
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के मालिक से हाथ जोड़कर की ये डिमांड
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट किया है, जिसमें बिग बी ने लिखा है कि- ‘अरे, ट्विटर के मालिक भैया, ये Twitter पे एक Edit Button भी लगा दो प्लीज!!! बार-बार जब गलती हो जाती है और शुभचिंतक बताते हैं हमें, तो पूरा ट्वीट, डिलीट करना पड़ता है और गलत ट्वीट को ठीक करके, फिर से छापना पड़ता है। आखिर में हाथ जोड़ने वाली इमोजी।’
Amitabh Bachchan Latest Tweet
यूजर दे रहे अपनी प्रतिक्रिया
वहीं, बिग बी के इस ट्वीट पर अब उनके चाहने वाले भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक ने लिखा है कि- ‘थोड़ा सतर्क होकर ट्वीट किया कीजिए।’ वहीं, एक अन्य ने लिखा है कि- ‘गलती ना हो इसका ध्यान रखें।’ एक और यूजर ने लिखा कि- ‘सही कहा सर’
और पढ़िए – Pathaan x Tiger Theme Song: फिर एक्शन में दिखे सलमान-शाहरुख खान, पठान एक्स टाइगर का धांसू टीजर रिलीज
बिग बी अपने ट्वीट के आगे नंबर भी लिखते हैं
बता दें कि बिग बी जब भी ट्वीट करते हैं, तो उसपर नंबर भी लिखते है। जैसा बिग बी के लेटेस्ट ट्वीट में देखने को मिल रहा है-T 4622. इस बात को तो हर कोई जानता है कि अगर एक बार ट्वीट कर दिया जाए, तो उसे एडिट नहीं किया जा सकता और डिलीट करना ही आखिरी ऑप्शन होता है। वहीं, अब बिग बी ने ट्वीट को एडिट करने के लिए एडिट बटन की मांग की है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines