Amitabh Bachchan On Dhirubhai Ambani: बॉलीवुड सुपरस्टार और सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को इंडस्ट्री पर राज करते हुए 50 साल से ज्यादा समय हो चुका है। अपने इस लंबे करियर में सुपरस्टार ने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इसके अलावा एक्टर अपने फेमस टीवी क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन एक्टर के लिए यहां तक का सफर तय करना आसान नहीं था। इस मुकाम को हासिल करने के लिए एक्टर को काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा।
एक समय ऐसा भी था, जब एक्टर की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं और उनको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ा था। एक्टर अक्सर खास अवसरों पर उन दिनों को याद करते हैं। हाल में एक्टर का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने संघर्ष के दिनों के साथ-साथ धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) को भी याद कर इमोशनल होते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर बताते हैं कि कैसे परेशानियों के दिनों में धीरूभाई अंबानी ने उनका साथ दिया था।
वीडियो में Dhirubhai को याद कर इमोशनल हुए Big B
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो साल 2017 का है जब बिग बी रिलायंस फाउंडेशन के चार दशक पूरे होने पर आयोजित किए गए जश्न में शामिल हुए थे। इसी दौर एक्टर धीरूभाई अंबानी को याद कर इमोशनल हुए और उन्होंने बताया, ‘मेरे जीवन में एक ऐसा दौर आया जब मैं दिवालिया हो गया था। जिस कंपनी को मैंने बनाया था उसमें घाटा हो गया, मुझ पर कर्ज हो गया, मेरा बैंक बैलेंस जीरो हो गया था। मेरी कमाई के सारे रास्ते बंद हो गए थे और सरकार ने मेरे घर पर छापा मार दिया था। इस दौरान ही धीरूभाई ने मेरी और मदद का हाथ बढ़ाया था’।
यह भी पढ़ें: एक, दो या तीन नहीं…. 13 स्टार्स रिजेक्ट कर चुके थे Amitabh Bachchan की यह फिल्म, फ्लॉप होकर भी रही थी सुपरहिट
‘इसका वक्त बुरा चल रहा है, इसे कुछ पैसे दे दो’
इवेंट के दौरान अमिताभ ने धीरूभाई को याद कर बताया था, ‘जब धीरूभाई को उनकी स्थिति के बारे में पता चला और उन्होंने अपने छोटे बेटे अनिल अंबानी (Anil Ambani) से कहा इसका बुरा वक्त चल रहा है। इसे कुछ पैसे दे दो’। एक्टर ने बताया, ‘जब अनिल उनके पास आए और उन्हें ये बताया तो मैं भावुक हो गया था’। वहीं, अगर अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म ‘Kalki 2898 AD’ में नजर आने वाले हैं, जो अगले साल रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines