हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Amitabh Bachchan Birthday: आखिर क्यों एक हफ्ते बिना नहाए रहे थे Big B, वजह जान आप भी हो जाएंगे मुरीद

Amitabh Bachchan Birthday: आज अमिताभ बच्चन अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन बहुत मेहनत करके सदी के महानायक कहलाए हैं। वह अपने फिल्मी किरदार को निभाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, चलिए आपको हम इसके बारे में बताते हैं-

विज्ञापन
image credit: social media

Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन यह एक ऐसा नाम है, जो सदियों तक सिनेमा की दुनिया में गूंजता रहेगा। आज से वर्षों के बाद भी जब सिनेमा का इतिहास खंगाला जाएगा बिग बी सभी को जरूर याद रहेंगे। अमिताभ बच्चन का नाम बॉलीवुड में बहुत सम्मान के साथ लिया है। वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी बहुत मशहूर हैं। उम्र के इस पड़ाव में आकर भी बिग बी इतने एक्टिव हैं कि यंग जनरेशन के स्टार्स उनसे टिप्स लेते हैं। उन्होंने अपने जनून के जरिए इस बात को साबित कर दिया है कि अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो तो उम्र कभी भी बाधा नहीं बन सकती है। आज अमिताभ बच्चन अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन बहुत मेहनत करके सदी के महानायक कहलाए हैं। वह अपने फिल्मी किरदार को निभाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, चलिए आपको हम इसके बारे में बताते हैं-

 

यह भी पढ़ें: चीटिंग केस में हुआ Zareen Khan की किस्मत का फैसला, एक्ट्रेस के खिलाफ जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट

 

इस फिल्म से जुड़ा है किस्सा

यह किस्सा अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी से जुड़ा हुआ है। यह फिल्म साल 1969 को रिलीज हुई थी, इसके निर्देशक ख्वाजा अहमद अब्बास थे। यह फिल्म एक महिला क्रांतिकारी के नजरिए से आगे बढ़ती है जो अस्पताल में लेटे-लेटे उन पुराने दिनों को याद करती है जब देश के अलग-अलग धर्मों और इलाकों से आए उसके साथियों ने मिलकर गोवा को पुर्तगालियों से आजादी दिलवाई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन बिहार के एक मुसलमान युवक अनवर अली का किरदार निभा रहे थे।

एक हफ्ते नहीं नहाया

इस फिल्म की शूटिंग के वक्त कुछ ऐसा हुआ कि अमिताभ बच्चन को बिना नहाए रहना पड़ा था। दरअसल अमिताभ बच्चन ने केए अब्बास की एक किताब के विमोचन पर खुद यह किस्सा शेयर किया था। दरअसल फिल्म सात हिंदुस्तानी का बजट उस वक्त बहुम कम था, तो मेकअप आर्टिस्ट पंधारी जुकर बिना फीस लिए ही काम करने करने को तैयार हो गए। लेकिन उन दिनों भी वह बहुत व्यस्त रहते थे। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई नहीं गोवा में हो रही थी। मेकअप आर्टिस्ट जुकरजी ने कहा कि मेरे पास शूटिंग से एक हफ्ते पहले का समय है तो मैं अमिताभ की दाढ़ी एक हफ्ते पहले लगाकर चला जाऊंगा। उन दिनों मेकअप का काम उतना विकसित नहीं था, तो एक-एक बाल जोड़कर दाढ़ी बनती थी, इसमें बहुत मेहनत लगती थी। मैं एक हफ्ते तक दाढ़ी लगाकर घूमता रहा। एक हफ्ते तक नहाया तक नहीं कि दाढ़ी निकल न जाए।’

संभालकर रखा था मेकअप

इस बात खुलासा मेकअप आर्टिस्ट पंधारी ने भी किया था। उन्होंने कहा था, मुझे याद है अमिताभ बच्चन की फिल्म की शूटिंग गोवा में हो रही थी। मैंने अमिताभ को दाढ़ी लगाई और इसके बाद मुझे किसी जरूरी काम के लिए बाहर जाना पड़ा। तब मैंने अमिताभ को पूछा कि अब तुम क्या करोगे। तब अमिताभ ने कहा था कि मैं इस मेकअप को संभालकर रखूंगा। इसके बाद पूरे 6 दिन अमिताभ चेहरे के नीचे पानी डालकर नहाते थे और अपने उसी लुक के साथ उन्होंने 6 दिन बिना मुंह धोए लगातार शूटिंग की थी। यह देखने के बाद वह भी बहुत हैरान हुए थे।

इस सीन पर बजीं तालियां

मीडिया से बातचीत के दौरान पंधारी ने कहा था, ‘अमिताभ बच्चन की आवाज जरूर शानदार थी, लेकिन उन्हें देखकर मुझे उस वक्त तो कम से कम कतई नहीं लगा कि ये दुबला पतला, लंबा इंसान कभी सुपरस्टार बन पाएगा। फिर फिल्म के एक सीन में उन्हें पुर्तगाली टॉर्चर कर रहे हैं उनका पांव काट दिया गया है और वो रेंग रहे हैं। ये सीन उन्होंने जब किया तो सेट पर मौजूद सारे लोग तालियां बजाने लगे और तब मुझे अहसास हुआ कि ये बंदा बहुत दूर तक जाएगा।’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें