Amitabh Bachchan Birthday:सदी के महानायक और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने करियर की शुरुआत साल 1969 में आई ख्वाजा अहमद अब्बास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सात हिन्दुस्तानी’ से की थी और आज तक बॉलीवुड में सक्रिय हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बिग बी ने अपने लंबे से करियर में करीबन 232 से अधिक फिल्मों में काम किया है। आज 11 अक्टूबर को बिग बी अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उनका बचपन भी यहीं बिता है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनका एक खास किस्सा बताने जा रहे हैं, जो आस्था से जुड़ा है।
हनुमान जी के बड़े भक्त हैं
अमिताभ बच्चन बेहद ही धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। उनको हमेशा ही मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते देखा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके लिए एक मंदिर बेहद खास है, जहां वो हर साल अपनी अर्जी लेकर जाते हैं। जी हां… यह मंदिर प्रयागराज का सबसे मशहूर हनुमान मंदिर है। बताया जाता है कि Big B हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त हैं। दरअसल, प्रयागराज के संगम तट पर लेटे हुए हनुमान जी का एक मंदिर है, जो अमिताभ के लिए बेहद खास है।
यह भी पढ़ें: ‘आपका नाड़ा लटक रहा है…’, इस कमेंट पर Amitabh Bachchan ने दिया मजेदार जवाब
हर साल इस मंदिर में अर्जी लेकर जाते हैं Big B
बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन हर साल अपनी अर्जी लेकर प्रयागराज के संगम तट पर स्थित लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर जाते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। अपने एक ब्लॉग में एक्टर ने इस बारे में बताया था कि उनके लिए मंदिर इसलिए खास है, क्योंकि बचपन में हर शनिवार और मंगलवार को वे अपने पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन और छोटे भाई अजिताभ बच्चन के साथ इस मंदिर में जाते थे। इस मंदिर के साथ बिग बी की खास आस्था जुड़ी है, जिसके पीछे एक पुराना किस्सा भी है।
‘कुली’ के दौर हुए हादसे से जुड़ा मंदिर का किस्सा
कहा जाता है कि साल 1982 में जब अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान वह घायल हो गए थे और उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी थी, तब उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने इसी मंदिर में सुपरस्टार की अच्छी सेहत के लिए पूजा-पाठ करवाया था और यज्ञ भी करवाया था, जिसकी पूर्णांहुति वाले दिन खबर आई थी कि अमिताभ अब ठीक हैं। इसी घटना के बाद से अमिताभ की आस्था इस मंदिर और बजरंग बली के लिए बढ़ती चली गई।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines