Bachchan Family On The Archies Premiere: वैसे तो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन कई दिनों से पूरा बच्चन परिवार ‘अनबन’ को लेकर सुर्खियों में है। अफवाहों के मुताबिक, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच अलगाव की कहानियां बुनी जा रही थी। यह दावा किया जा रहा था कि अमिताभ ने ऐश्वर्या को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके पीछे की वजह भी यही है। हालांकि, इन तमाम तरह की अफवाहों पर खुद बच्चन परिवार ने ब्रेक लगा दिया है।
जी हां… हाल में पूरा बच्चन परिवार बेटी श्वेता बच्चन नंदा (Shweta bachchan Nanda) के बेटे अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) की अपकमिंग डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ (The Archies) के प्रीमियर पर पहुंचा। इतना ही नहीं वायरल हो रही फोटो में पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा है और साथ ही अमिताभ और ऐश्वर्या साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि बच्चन परिवार में अनबन की खबरों पर विराम लग चुका है।
बच्चन परिवार में नहीं है कोई अनबन
जोया अख्तर (Zoya Akhtar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म के प्रीमियर पर अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, आराध्या बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, अगस्त्य नंदा और निखिल नंदा सभी साथ नजर आए। वहीं, जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने अलग से टीना अंबानी (Tina Ambani) के साथ प्रीमियर इवेंट में एंट्री ली। इस दौरान पूरा बच्चन परिवार ब्लैक आउटफिट में नजर आया। वहीं, जाय बच्चन आइवरी कलर के सूट में नजर आईं। इस बी ये सभी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिन्होंने ने अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक से लेकर बच्चन परिवार में अनबन तक सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
यह भी पढें: Shekhar Kapur Birthday: 30 साल छोटी एक्ट्रेस से शादी, इस बड़ी अभिनेत्री संग जुड़ चुका है शेखर कपूर का नाम
इस दिन रिलीज होगी The Archies
वहीं, अगर जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ‘द आर्चीज’ (The Archies) के बारे में बात करें तो यह फिल्म कल यानी 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा के साथ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली सुहाना खान, वेदांग रैना, अदिति डॉट, मीहिर आहुजा, जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) की बहन खुशी कपूर मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म ‘द आर्चीज’ कॉमिक्स पर बेस्ड है।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
4 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
5 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
7 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
7 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
9 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
13 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
14 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines