Bigg Boss 19: कलर्स के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में अवेज दरबार के जाने से घर में कई फेर बदल होने वाले हैं. इस हफ्ते का एविक्शन काफी शॉकिंग रहा है. अवेज दरबार के शो से आउट होने का दर्शकों को दूर-दूर तक अंदाजा नहीं था. ऐसे में उनके इस शो से निकलने पर लोग हैरान रह गए हैं. अवेज दरबार का पूरा ग्रुप उनकी एग्जिट के बाद इमोशनल दिखाई दिया. अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, अशनूर कौर और मृदुल तिवारी अवेज के जाने पर अपने इमोशन्स को कंट्रोल नहीं कर पाए. अभिषेक और प्रणीत तो रोते और चीखते-चिल्लाते हुए भी दिखाई दिए हैं.
अमाल ने अवेज को लेकर क्या की थी भविष्यवाणी?
दूसरी तरफ अमाल मलिक ने इस शो में जो भविष्यवाणी की थी, अब वो भी सच होती हुई दिखाई दे रही है. अमाल ने अवेज को लेकर एक ऐसी बात कही थी, जो अब वाकई पूरी हो रही है. शो की शुरुआत में अमाल और जीशान कादरी एक-दूसरे से कह रहे थे कि अवेज दरबार की वजह से ये पूरा ग्रुप टिका हुआ है. अवेज ही सबको साथ लेकर चलते हैं और अगर वो निकल गए तो पूरा ग्रुप टूट जाएगा. अब जब अवेज सच में शो से बाहर हुए, तो चंद घंटों में इस ग्रुप की नींव हिल गई.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में बदला इतिहास, इस बार फॉलोअर्स भी नहीं आएंगे काम
अवेज के जाते ही ग्रुप में आई दरार
अभिषेक बजाज ने अपने दोस्त अवेज के जाते ही एक फरमान सुना दिया. अभिषेक बजाज ने बेहद साफ शब्दों में अशनूर कौर और प्रणीत मोरे को कहा है कि उन तीनों के अलावा उन्हें अब ग्रुप में कोई चौथा नहीं चाहिए. अभिषेक बजाज ने कहा कि ये पर्सनालिटी का गेम है, नंबर गेम नहीं है. उनकी बातों में अशनूर और प्रणीत भी सहमति जताते हुए दिखाई दिए हैं. इन तीनों को देखकर ऐसा ही लग रहा है कि अब इनको गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी की जरूरत नहीं है और ये अब उन दोनों से दूरी बनाने वाले हैं. अवेज के जाने के बाद ना तो कोई झगड़ा हुआ और ना ही कोई मुद्दा बना, बावजूद इसके इस ग्रुप में दरार आ चुकी है.
गौरव और मृदुल नहीं होंगे ग्रुप का हिस्सा?
आपको बता दें, अशनूर और अभिषेक को पहले भी कई बार गौरव की चुगलियां करते हुए देखा गया है. ऐसा लगता है कि ये दोनों उन्हें पसंद नहीं करते, बस अवेज के कारण उन्हें ग्रुप का हिस्सा मानते थे. हालांकि, अब जब अवेज ही शो में नहीं हैं, तो वो गौरव को भी अपने साथ नहीं रखना चाहते. वहीं, मृदुल तो सबके पास जाकर बैठते हैं, तो हो सकता है इसलिए उनकी लॉयल्टी पर इन लोगों को शक हो. लेकिन अब इस फैसले के बाद गौरव को बड़ा झटका लग सकता है. अपने ही ग्रुप वाले उन्हें साइडलाइन कर देंगे, तो इससे उनका गेम भी खराब हो सकता है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines