Haryana Marketing Scam Case: बॉलीवुड के ‘संस्कारी बाबूजी’ के नाम से मशहूर अभिनेता आलोक नाथ एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. अक्सर किसी ना किसी विवाद में फंसने वाले आलोक नाथ को अब सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा मार्केटिंग स्कैम मामले में आलोक की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये मामला हरियाणा की एक मल्टी मार्केटिंग कंपनी से जुड़े ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड का है. साल 2016 में इसने कई राज्यकों में अपनी ब्रांच खोली थी. इस कंपनी ने अपने कस्टमर्स को फिक्स्ड डिपॉजिट और रिकरिंग डिपॉजिट जैसी बचत योजनाओं से आकर्षित किया और इनवेस्ट का भरोसा दिया.
निवेशकों से दूरी बना ली गई
साथ ही ये भी विश्वास दिलाया कि उनका पैसा हर तरह से सुरक्षित रहेगा और टाइम आने पर बेहतर रिटर्न दिया जाएगा. शुरू के कुछ सालों में सब ठीक रहा, लेकिन साल 2023 में एकदम से मच्योरिटी अमाउंट मिलना बंद हो गया. धीरे-धीरे हालात बिगड़ते गए और निवेशकों से दूरी बना ली गई.
13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
गौरतलब है कि ये छोटा मामला नहीं है और इसमें 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले में ना सिर्फ अभिनेता आलोक नाथ बल्कि श्रेयस तलपड़े भी शामिल हैं. वहीं, अब सुप्रीम कोर्ट ने आलोक नाथ की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है और मामले में आलोक नाथ को सुरक्षा मिल गई है.
मामले की होगी जांच
अब मामले में आगे की जांच होगी और अगर ये साबित हो जाता है कि उन्होंने सिर्फ प्रचार किया था और वो इस धोखाधड़ी से अंजान थे, तो उन्हें राहत मिल सकती है. हालांकि, अगर जांच में अभिनेता के खिलाफ कुछ भी ठोस सबूत मिलता है, तो आलोक मुसीबत में फंस सकते हैं. अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में आगे क्या होता है?
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 35 मिनट की वो फिल्म, जिसमें कॉमेडी और ड्रामा भरपूर, फिर भी निकली फ्लॉप
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
34 mins ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 hr agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
4 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
6 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
7 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines