Allyce Ozarski Passes Away: हॉलीवुड सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर एमी नॉमिनेटेड प्रोड्यूसर एलिस ओजार्स्की (Allyce Ozarski) का निधन हो गया। एलिस ओजार्स्की के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक लहर है। जैसे ही एलिस ओजार्स्की के निधन की खबर आई, तो परिवार से लेकर फैंस तक मायूस हो गए और हर कोई एलिस ओजार्स्की की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है।
एलिस ओजार्स्की का निधन
एलिस ओजार्स्की को ‘आई लव दैट फॉर यू’, ‘बास्केट’, ‘एसएमआईएलएफ’, ‘आई लव यू’, ‘अमेरिका और विंस गिलिगन’ और ‘विल फेरेल’ की दो अपकमिंग सीरीज के निर्माण के लिए जाना जाता है। एलिस ने 41 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, ओजार्स्की ने 24 जनवरी को लॉस एंजिल्स में ट्रिपल नेगेटिव मेटास्टेटिक ब्रेस्ट कैंसर की वजह से अंतिम सांस ली।
‘आई लव यू अमेरिका’
एलिस ओजार्स्की की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपकमिंग सीरीज में बतौर प्रोड्यूसर काम किया है। इसमें ‘नेटफ्लिक्स का गोल्फ’ शामिल है। बता दें कि ये ग्लोरिया सांचेज प्रोडक्शंस और टी-स्ट्रीट प्रोडक्शंस से आता है और जिसमें विल फेरेल और रेमी यूसुफ हैं। साल 2018 में ‘आई लव यू अमेरिका’ के निर्माण के लिए स्केच सीरीज के लिए एमी नॉमिनेटेड हैं, जिसमें सारा सिल्वरमैन ने अभिनय किया था।
4 साल की बेटी है हार्ले
इसके अलावा वो शोटाइम के फ्रेंकी शॉ कॉमेडी SMILF के आखिरी दूसरे सीजन और प्रीमियम केबलर के सुपर पंप्ड की प्रोड्यूसर भी रही थीं। ओजार्स्की शोटाइम के लिए सीक्वल ड्रामा द एल वर्ड: जेनरेशन क्यू की निर्माता बन गईं। कैलिफोर्निया में जन्मी ओजार्स्की का पालन-पोषण सैन डिएगो के पास पॉवे में हुआ। उनके पति, निर्देशक-निर्माता जोनाथन हाउग (उनकी शादी नवंबर 2016 में हुई थी) और उनकी 4 साल की बेटी हार्ले है।
यह भी पढ़ें- 25 करोड़ की नेटवर्थ, मिलियंस में फॉलोअर्स, कमाई में ये हसीना TV की पॉपुलर एक्ट्रेस को देती है मात?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
10 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines