हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pushpa 2 Trailer Review: न पैसों की परवाह, ना पावर का खौफ, Allu Arjun की आंधी के आगे फीका लगा सब

Allu Arjun Movie Pushpa 2 Trailer Review: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। हालांकि फिल्म के ट्रेलर ने फैंस को थोड़ा निराश किया है।

विज्ञापन
Pushpa 2 Trailer

Allu Arjun Movie Pushpa 2 Trailer Review: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे और अब आखिरकार ऑडियंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर को ‘मैथ्री मूवी मेकर्स’ के यूट्यूब चैनल और टी-सीरीज के चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म में दमदार डायलॉग्स हैं जिन्हें सुनने के बाद फैंस के मुंह से वाह निकल गई है। ट्रेलर में अल्लू अर्जुन की बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है।

रिलीज होते ही छा गया ट्रेलर 

इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होते ही इसे सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से देखा जा रहा है। ट्रेलर को अब तक 2 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर की शुरुआत होती है अल्लू अर्जुन यानी पुष्पा की एंट्री से, जिसके बैकग्राउंड में डायलॉग सुनाई देता है कि उसे ना पैसों की परवाह है और ना ही पावर का खौफ है। इसके बाद ट्रेलर में एक के बाद एक दमदार डायलॉग्स सुनने को मिलते हैं।

पुष्पा सिर्फ एक नाम नहीं, पुष्पा एक ब्रांड

ट्रेलर में एक के बाद एक डायलॉग्स सुनने और देखने को मिलते हैं। पुष्पा सिर्फ एक नाम नहीं, एक ब्रांड है, पुष्पा नाम छोटा है लेकिन साउंड बहुत बड़ा’, ना पैसों की परवाह है, ना पावर का खौफ, ‘पुष्पा को नेशनल खिलाड़ी समझे क्या, इंटरनेशनल खिलाड़ी है’, पुष्पा को फायर समझे क्या, फायर नहीं वाइल्ड फायर है जैसे डायलॉग्स से अल्लू अर्जुन पर्दे पर आते ही छा जाते हैं। फिल्म के ट्रेलर में ‘पुष्पा’ एक दम छा गया है। हर कोई सिर्फ उसी के बारे में बाते करता है।

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना के फैंस हो सकते हैं निराश

रश्मिका मंदाना के फैंस फिल्म के ट्रेलर को देखकर थोड़े निराश जरूर हो सकते हैं क्योंकि ट्रेलर में कुछ ही सेकंड के लिए रश्मिका नजर आती है लेकिन बाकी समय सिर्फ पुष्पा ही छाए रहते हैं। हालांकि पुष्पा ट्रेलर में अपनी बाड़ी श्रीवल्ली को याद करते हुए जरूर नजर आते हैं लेकिन उनकी कैमिस्ट्री सिर्फ एक ही सीन में देखने को मिल रही है। इसलिए एक्ट्रेस के फैंस को थोड़ी बहुत निराशा जरूर हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Allu Arjun ने Pushpa 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए ‘बिहार’ ही क्यों चुना? आखिर क्या है वजह?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola