Allu Arjun arrested in Stampede Case: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को आज हैदराबाद पुलिस ने अरेस्ट किया था। जैसे ही अल्लू के अरेस्ट होने की खबर आई, तो हर कोई हैरान रह गया। एक तरफ अल्लू की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की सक्सेस की खुशी और दूसरी ओर अल्लू की गिरफ्तारी। हालांकि अब अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। इस बीच अब सूत्रों से जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने अपनी गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई है।
अल्लू ने जताई आपत्ति
इस मामले में सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से पुलिस ने अल्लू को उनके घर से अरेस्ट किया है, अल्लू ने उस पर आपत्ति जताई है। इस पर एक्टर का कहना है कि पुलिस ने उन्हें उनका ब्रेकफास्ट तक खत्म नहीं करने दिया। इसके अलावा एक्टर ने भी कहा कि पुलिस ने उन्हें सीधे उनके बेडरूम से हिरासत में लिया। इतना ही नहीं बल्कि उनका ये भी कहना है कि पुलिस ने उनको कपड़े तक बदलने का मौका नहीं दिया।
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन लोगों से घिरे हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनके हाथ में एक कप भी है, जिसमें वो शायद चाय या कॉफी कुछ पी रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अल्लू चाय या कॉफी पी रहे हैं और अपनी वाइफ को समझा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अपनी चाय या कॉफी खत्म करने के बाद पुलिस के साथ उनकी गाड़ी में रवाना हो जाते हैं।
अल्लू को मिली अंतरिम जमानत
बता दें कि अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर में फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ मामले में अरेस्ट किया गया था। वहीं, अब एक्टर को तेलंगाना हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। अल्लू को बेल मिलने से उनके फैंस बेहद खुश हैं। हालांकि जैसे ही अल्लू के अरेस्ट होने की खबरें आई थी, तो फैंस परेशान हो गए थे और लोगों ने कहा कि अल्लू की कोई गलती नहीं है, लेकिन फिर भी उन्हें अरेस्ट किया गया।
यह भी पढ़ें- Allu Arjun की गिरफ्तारी केस में मृतक महिला के पति का U-TURN, केस वापस लेने की कही बात
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines