साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने पिछले साल दिसंबर, 2024 में ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा 2’ देकर बॉक्स ऑफिस पर हाई लेवल बेंचमार्क सेट कर दिया है। इस ऐतिहासिक सक्सेस के बाद सुपरस्टार अपनी अगली फिल्म को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं, जिस पर फैंस की नजरें भी टिकी हुई हैं। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को ‘पठान’ डायरेक्टर एटली बना रहे हैं, जिसका नाम फिलहाल के लिए ‘A6’ रखा गया है। इस ‘पैरलल यूनिवर्स’ फिल्म पर नया अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक अल्लू अर्जुन ने मेकर्स से काफी मोटी रकम वसूली है। यही नहीं इस तगड़ी फीस को चार्ज करने के बाद वह इंडिया के सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं।
अल्लू अर्जुन ने वसूली तगड़ी फीस
बता दें कि अल्लू अर्जुन और एटली की ये फिल्म बड़े बजट की वीएफएक्स से भरपूर मेगा बजट फिल्म होने वाली है। फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है और इसके जरिए पहले ही सुपरस्टार ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। सेलिब्रिटी फैन पेज की मानें तो रिपोर्ट्स के अनुसार अल्लू अर्जुन ने ‘A6’ प्रोजेक्ट के लिए 100 या 150 नहीं बल्कि 175 करोड़ रुपये फीस वसूली है। इसके जरिए वह आज इंडिया के सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर बन चुके हैं।
यह भी पढ़ें: सिकंदर’ का ट्रेलर आज होगा रिलीज, देखने से पहले फिल्म से जुड़ीं 5 बातें जान लें
फिल्म के मुनाफे में भी हिस्सेदारी
रिपोर्ट में कहा गया है कि अल्लू अर्जुन ने इस अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए कथित तौर पर प्रोडक्शन हाउस के साथ 175 करोड़ रुपये की डील साइन की है। यही नहीं उन्होंने फिल्म के मुनाफे में 15% हिस्सेदारी भी हासिल की है। इस डील के बाद अल्लू अर्जुन आधुनिक इंडियन सिनेमा में किसी एक्टर द्वारा साइन की गई अभी तक की सबसे बड़ी फ्रंट-एंड डील बन गई है। बता दें कि एटली की फिल्म ‘A6’ में राजनीति और ड्रामा का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।
कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
सूत्रों के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है। इसका ऐलान अगले दो महीनों के अंदर किया जा सकता है। इसी के साथ फिल्म से जुड़े अन्य स्टार्स और डीटेल्स का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल मेकर्स फिल्म अनाउंसमेंट के लिए एक भव्य इवेंट प्लान कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने मेकर्स को अगस्त 2025 से अपनी डेट दी हैं। ऐसे में अटकलें हैं कि अक्टूबर 2025 से ‘A6’ की शूटिंग शुरू हो सकती है।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
12 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
13 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
14 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
15 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
16 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines