Allu Arjun Father-In-Law Join Congress: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का भले ही राजनीति की परफ कोई झुकाव न हो लेकिन उनके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार राजनीति में सक्रिय हैं। उनके चाचा पवन कल्याण आंध्र प्रदेश में जन सेना का नेतृत्व कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि एक्टर के ससुर कांचरला चंद्रशेखर रेड्डी (Kancharla Chandrasekhar Reddy) ने आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। उनके साथ ही कई बीआरएस नेता भी पार्टी में शामिल हुए हैं, जिन्होंने पहले पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी छोड़ी थी।
कांचरला चंद्रशेखर रेड्डी के अलावा हैदराबाद के पूर्व मेयर बोंथु राममोहन अपनी पत्नी बोंथु श्रीदेवी के साथ, पूर्व मंत्री पटनम महेंद्र रेड्डी ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जाहिर है कि यह सभी नेता भारत राष्ट्र समिति के साथ थे, जिसे पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति के नाम से जाना जाता था।
अल्लू अर्जुन को पार्टी प्रचारक बनाने की रखी बात
आपको बता दें कि कांचरला चंद्रशेखर रेड्डी ने हाल ही में नागार्जुन सागर में एक सार्वजनिक बैठक की थी जिसमें तय हुआ कि अल्लू अर्जुन पार्टी प्रचारक बनेंगे। हालांकि बीआरएस पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज करते हुए नोमुला भगत को टिकट दे दिया। इसके बाद ही कंचरला चन्द्रशेखर रेड्डी कांग्रेस का हाथ थामते हुए अपनी वफादारी बदल ली है। रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और बैठक के बाद, चंद्रशेखर रेड्डी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। सूत्रों का यह भी कहना है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में मल्कगिरी से सांसद का टिकट दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पहली एनिवर्सरी पर Swara Bhasker को किस बात का हो रहा पछतावा? पोस्ट में किया खुलासा
तेलंगाना में पार्टी मजबूत करने में जुटी कांग्रेस
गौरतलब है कि तेलंगाना में जीत के बाद से ही कांग्रेस राज्य में अपनी सत्ता को मजबूत करने का भरसक प्रयास कर रही है। वहीं महाराष्ट्र में पार्टी ने अपने भारतीय ब्लॉक सहयोगियों के साथ असहमति के चलते बड़े लेवल पर टिकट निकाले हैं। दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों में मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी और अशोक चव्हाण ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। मिलिंद देवड़ा जहां एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए हैं तो वहीं बाबा सिद्दीकी अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है, जबकि अशोक चव्हाण ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
अल्लू अर्जुन संग की बेटी की शादी
आपको बता दें कि लंबे समय तक बीआरएस के नेता रहे कांचरला चंद्रशेखर रेड्डी ने अपनी बेटी स्नेहा रेड्डी की शादी साउथ सुरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ की है। दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी। कपल के दो बच्चे हैं। इन दिनों अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
4 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
6 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
8 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
9 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines