(Report By: Subhash K Jha) ‘क्वीन ऑफ इंडिपॉप’ के नाम से जानी जाने वालीं अलीशा चिनॉय का हाल ही में 60वां जन्मदिन था। अलीशा चिनॉय ने कई बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिए प्लेबैक सिंगिंग की है। उनकी आवाज में वो जादू है कि एक बार जो उनका गाना सुन ले, फिर उसे भुला न पाए। हालांकि, अब वो म्यूजिक इंडस्ट्री में जो कुछ चल रहा है उससे वो खुश नहीं हैं। सिंगर का कहना है कि वो सेमी-रिटायर हो चुकी हैं और बेहद खुश हैं। इसके साथ ही उन्होंने नए सिंगर्स को खास एडवाइस भी दी है।
अलीशा चिनॉय ने उभरते गायकों को दी खास सलाह
अलीशा चिनॉय का उभरते गायकों को यही सुझाव है कि अब उन्हें रिकॉर्ड कंपनी की जरूरत नहीं है। वो अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू कर अपना काम दुनिया तक पहुंचा सकते हैं और अपने शो अपनी योग्यता के आधार पर हासिल कर सकते हैं। अलीशा चिनॉय ने कहा, ‘प्रियंका चोपड़ा भारत की ग्लोबल आइकन हैं और अनन्या बिरला को विदेश में यूनिवर्सल के साथ साइन किया गया है… ये विडम्बना है। इससे यही साबित होता है कि भारत में म्यूजिक इंडस्ट्री बुरी तरह सफर कर रही है। वो असली कलाकारों को नहीं पहचानते!’
प्लेबैक सिंगिंग पर दिया शॉकिंग बयान
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपने ज्यादातर गाने इंग्लिश में रिकॉर्ड करती हूं और उन्हें यूट्यूब पर डाल देती हूं। दरअसल, वो सबसे बेहतरीन जगह है, जहां आप अपना टैलेंट दिखा सकते हैं, वो भी बिना किसी घुसपैठ के डर के। म्यूजिक इंडस्ट्री में बिल्कुल भी पैसा नहीं है और प्लेबैक सिंगिंग लगभग खत्म हो चुकी है। इसका कोई फ्यूचर नहीं है।’ उन्होंने आगे ये भी कहा कि इंडिया में आर्टिस्ट्स को मोटिवेशन और इंस्पिरेशन नहीं मिल रहा, सिंगर्स की रॉयल्टी के लिए कोई ईमानदार कलेक्शन-ब्यूरो नहीं है।’
करप्शन और म्यूजिक माफिया का हुआ खुलासा
अलीशा चिनॉय का कहना है कि सिंगर्स और म्यूजिक प्रोड्यूसर्स सतर्क हैं क्योंकि म्यूजिक बिजनेस में बहुत करप्शन है। उन्होंने कहा कि ये म्यूजिक माफिया जैसा है! सिंगर्स को उनकी फीस नहीं मिलती और आजकल ज्यादातर नए सिंगर्स तो मुफ्त में काम करते हैं। अलीशा ने कहा कि मैंने बॉलीवुड के लिए गाना लम्बे समय पहले ही छोड़ दिया था। मैंने बॉलीवुड से खुद को डिटैच कर लिया है। अच्छे कलाकार यहां पड़े रह जाते हैं और आप रियलिटी शो में टिक सकते हैं, वहीं पैसा है।
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर क्यों हुईं भावुक? लोगों ने की संस्कारों की तारीफ
विशाल ददलानी को लेकर क्या बोलीं अलीशा चिनॉय?
सिंगर ने आगे कहा कि इंडिया में असली नॉन-फिल्म म्यूजिक की कमी है। यहां पॉप डांस शैली के लिए कोई विश्वसनीय कंपोजर-प्रोड्यूसर भी नहीं हैं। वो सिर्फ चीजी बॉलीवुड साउंड देते हैं और कुछ भी इंटरनेशनल नहीं होता। यहां कोई POP नहीं समझता। ‘तिनका तिनका’ विशाल-शेखर का कंपोज किया हुआ बेस्ट सॉन्ग है, जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। मैं इंडिपॉप की हॉट-हेड बैड गर्ल हूं और विशाल ददलानी रॉक और बॉलीवुड के बैड बॉय हैं। अलीशा ने ये भी कहा है कि उनका सॉन्ग प्रोडक्शन सच में खराब है।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines