Alice Kaushik Eviction Interview: बिग बॉस 18 से एलिस कौशिक का सफर इस हफ्ते खत्म हो चुका है। टॉप 2 फाइनलिस्ट में से एक एलिस के इविक्शन से फैंस भी काफी खुश हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि डेढ़ महीने तक घर में रहते हुए भी एलिस दर्शकों को मसाला नहीं दे सकीं। वह कैमरे पर नजर तो कई बार आईं लेकिन उनके शब्द सुनने के लिए दर्शकों के कान तरस गए। खैर अब एलिस बिग बॉस 18 से बाहर आ चुकी हैं। बाहर आते ही उनका रंग भी बदल गया है। उन्होंने अपने खास दोस्त अविनाश की पीठ पर खंजर घोपते हुए किसी और को ही बिग बॉस 18 का विनर बता दिया है। आइए जानते हैं कि एलिस ने किसे विनर बताया है?
कौन होगा बिग बॉस 18 का विनर
बिग बॉस 18 से एलिमिनेट होने के बाद एलिस कौशिक ने कलर्स फैंस से बातचीत की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनके हिसाब से बिग बॉस 18 की ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी? इसका जवाब देते हुए एलिस ने विवियन डीसेना का नाम लिया। जहां फैंस को उम्मीद थी कि एलिस अविनाश का नाम लेंगी तो उन्होंने विवियन को शो का विनर बता दिया है। हालांकि अपनी दोस्ती पर बात करते हुए एलिस ने कहा कि वह अविनाश और ईशा एक फैमिली की तरह हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss की फिर खुली पोल, टाइम गॉड Digvijay से छीन ली नॉमिनेशन कंट्रोल की पावर
रजत दलाल के साथ कैसा बॉन्ड
इंटरव्यू के दौरान एलिस ने कहा कि उनका ईशा और अविनाश के साथ में कई बार मन मुटाव हुआ लेकिन वह तीनों जल्द ही इसे शॉर्ट कर लेते थे। उनकी दोस्ती काफी अच्छी थी। वहीं जब उनसे रजत दलाल को लेकर सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि रजत बिग बॉस के घर में हमेशा कहते आए हैं कि वह सच का साथ देते हैं। वह सच बोलते हैं और सबके सामने बोलते हैं। सॉरी रजत ऐसा कुछ नहीं करते।
जब एलिस से पूछा गया कि क्या अविनाश ने उन्हें कभी कॉर्नर करने की कोशिश की है तो एक्ट्रेस ने साफ मना कर दिया। एलिस ने कहा कि उन्हें कभी भी ऐसा महसूस नहीं हुआ। वहीं दिग्विजय राठी और कशिश कपूर के साथ बॉन्ड के बारे में पूछने पर एलिस ने कहा कि उनके साथ में जीरो बॉन्ड है।
ट्रॉफी घर ही आनी चाहिए
बता दें कि जिस वक्त एलिस कौशिक बिग बॉस 18 के घर से बेघर हुई थीं, उस वक्त उन्होंने अपने ग्रुप से कहा था कि ट्रॉफी घर ही आनी चाहिए। शो के दौरान उनकी पहले दिन से दोस्ती अविनाश और ईशा के साथ रही है। वहीं विवियन के साथ भी उनका काफी अच्छा कनेक्शन रहा है। चारों ही बिग बॉस के घर में एक ग्रुप के तौर पर नजर आए। हालांकि अब इस ग्रुप से एलिस बाहर हो गई हैं।
संबंधित खबरें
ओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
54 mins agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 hr agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
4 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
6 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines