Alia Bhatt Surprise For Daughter Raha: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेटी राहा कपूर के लिए पिछले दिनों खास फैसला लिया था। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया से उन सभी तस्वीरों को हटा दिया था, जिसमें राहा का फेस नजर आ रहा था। अब एक्ट्रेस ने अपनी बेबी डॉल के लिए एक खास सरप्राइज प्लान किया है। वह राहा के बचपन को और महत्वपूर्ण पलों को रिकॉर्ड कर रही हैं और उन्हें एक मेमोरेबल बुक में सेव कर रही हैं। ये कोई फिजिकल मेमोरी बुक नहीं होगी बल्कि एक वर्चुअल बुक होगी।
पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने किया खुलासा
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट ने जय शेट्टी के पॉडकास्ट में कहा, ‘मैं राहा को ईमेल भेजती हूं। ये मैं उस वक्त से कर रही हूं, जब से वो पैदा हुई है। इसमें सिर्फ तस्वीरें, वीडियो, फीलिंग्स, सोच और जो हुआ, उन सभी का संयोजन है। मुझे लगता है कि ये एक अच्छा विचार है। ये जिंदगी की मेमोरी बुक है।’ आलिया ने आगे कहा, ‘मेरे पास फिजिकल मेमोरी बुक भरने की एनर्जी नहीं है। इसलिए मुझे ख्याल आया कि ये एक अच्छी डिजिटल मेमोरी बुक है।’
यह भी पढ़ें: Dibba Cartel Season 2 में मिलेंगे इन 5 सवालों के जवाब, अब काशी कैसे लेगी बदला?
15 साल होने पर देंगी गिफ्ट
जय शेट्टी के पॉडकास्ट में आलिया भट्ट ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि ये आसान और अच्छी बात है। शायद जब राहा 15 साल की हो जाएगी, तब मैं उसे गिफ्ट के रूप में ये बुक दूंगी। मैं उससे कहूंगी कि सुनो, ये सभी यादें हैं जो हमने कई साल से तुम्हारे लिए एकत्र की हैं। आगे बढ़ो और कुछ मजे करो।’ आलिया ने यह भी बताया कि वह जिस मेमोरी बुक को बना रही हैं, उसमें राहा के पापा रणबीर कपूर, दादा-दादी, नाना-नानी, चाची और चाचा के साथ राहा की सारी यादें हैं।
आलिया भट्ट ने आगे कहा, ‘मुझे पता है कि मैं एक आइडल पेरेंट्स नहीं हो सकती लेकिन मुझे उसके साथ इतना मौजूद रहना होगा और राहा को ये एहसास कराना होगा कि वह क्या महसूस कर रही हैं। कुछ मूल्यों और व्यवहार पर जोर देना होगा, लेकिन साथ ही उसे बस रहने देना होगा।’
2022 में किया था राहा का वेलकम
गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी के कुछ महीने बाद ही प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी थी। इसके बाद कपल ने 6 नवंबर, 2022 को बेटी राहा कपूर का वेलकम किया था। राहा के जन्म के बाद आलिया और रणबीर ने करीब डेढ़ साल तक नो-फ़ोटो पॉलिसी रखी थी। क्रिसमस 2023 में उन्होंने राहा का चेहरा रिवील किया था।
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
25 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 hr agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
6 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
6 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines