Alia Bhatt: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट हमेशा ही अपने काम से लोगों का दिल जीत लेती हैं. आलिया भट्ट को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट एक्ट्रेस (जिगरा) का अवॉर्ड मिला है. हालांकि, आलिया भट्ट इस इवेंट को अटेंड नहीं कर पाई और अवॉर्ड रिसीव करने के लिए वो वहां पर मौजूद नहीं थीं. इस बीच अब आलिया ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.
आलिया ने शेयर किया पोस्ट
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है. आलिया ने इस पोस्ट में फिल्म ‘जिगरा’ की फोटोज और फिल्मफेयर अवॉर्ड की फोटो शेयर की है. पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा कि ये हमेशा मेरे दिल के सबसे करीब रहेगा. ना केवल उस कहानी के लिए जो हमने सुनाई बल्कि उन लोगों के लिए भी जिन्होंने इसे जीवन दिया है.
टीम को किया थैंक्स
इसके आगे आलिया ने अपनी टीम को थैंक्स किया और साथ ही फिल्मफेयर को भी इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया है. आलिया ने आगे लिखा कि काश, इस पल को जीने के लिए मैं वहां होती, लेकिन फिर भी मेरा दिल भर आया है. एक्ट्रेस ने कहा कि फिलहाल, मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि तारा ना इससे या छांव खो जावे, तेनु संग रखना.
यूजर्स ने दी बधाई
आलिया के इस पोस्ट पर अब फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें इस अवॉर्ड को जीतने के लिए बधाई दे रहे हैं. बता दें कि आलिया भट्ट ने फिल्म ‘जिगरा’ में अहम किरदार निभाया था और वो बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं. इसके अलावा अगर अभिनेत्री की बात करें तो एक्ट्रेस अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं और उनपर काम कर रही हैं.
आलिया का वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री इन दिनों फिल्म ‘अल्फा’ के लिए चर्चा में हैं. आलिया की ये फिल्म एक एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें वो शानदार रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा आलिया, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं.
यह भी पढ़ें- 70th Filmfare Awards 2025 में नहीं आए ये सितारे, फैंस को खली कमी
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
35 mins ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 hr agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
4 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
6 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
7 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines