Entertainment Latest Updates: फिल्म इंडस्ट्री में 13 फरवरी को कई बड़ी खबरों ने ध्यान खींचा है। वैलेंटाइन वीक पर बॉलीवुड के लव बर्ड्स रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। वहीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग वेब सीरीज ‘पोचर’ (Poacher) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही आइए नजर डालते हैं मनोरंजन जगत के आज के लेटेस्ट अपडेट्स पर…
वेब सीरीज ‘पोचर’ का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। जल्द ही एक्ट्रेस एक वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं, जिसका नाम ‘पोचर’ (Poacher) है। हाल ही में ‘पोचर’ का टीजर रिलीज किया गया है। सच्ची घटनाओं पर बेस्ड यह सीरीज हाथी दांत के सबसे बड़े शिकारी गिरोह पर आधारित होगी। टीजर को आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह शॉक्ड दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट की ये वेब सीरीज 23 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।
कार्तिक आर्यन और मंजुलिका की वापसी
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘भूल भुलैया’ के तीसरे पार्ट की घोषणा हो गई है। हाल ही में एक्टर ने टीजर शेयर करते हुए फैंस को गुड न्यूज दी है। दिलचस्प बात ये है कि ‘भूल भुलैया 3’ में मंजुलिका के किरदार में विद्या बालन की वापसी होगी। टीजर में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन और विद्या बालन एक साथ नजर आ रहे हैं। वही एक्टर ने भी टीजर शेयर करते हुए लिखा, यह होने जा रहा है। मंजुलिका ‘भूल भुलैया’ की दुनिया में वापस कर रही है। मैं उनका वेलकम करते हुए बहुत एक्साइटेड हूं। यह दिवाली बहुत धमाकेदार होने वाली है।’
रकुलप्रीत और जैकी भगनानी की डेस्टिनेशन वेडिंग
बॉलीवुड के लव बर्ड्स रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों गोवा में समंदर किनारे साथ-फेरे लेंगे। इसके साथ ही कपल ने फैसला लिया है कि वह अपनी शादी को इको फ्रेंडली बनाएंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार उनकी शादी में कोई आतिशबाजी कोई पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे। आपको बता दें कि कपल की शादी के प्री-फेस्टिवल 19 फरवरी से शुरू होने वाले हैं, जबकि शादी 21 फरवरी को गोवा में होगी।
राहुल-दिशा ने बेटी का फेस किया रिवील
क्यूट कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार पिछले साल 2023 में प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। दोनों ने अपनी लाडली का नाम नव्या वैद्य रखा है। अब कपल ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील किया है। मुंबई एयपोर्ट पर राहुल और दिशा अपनी बेटी के साथ दिखे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीर में बेबी गर्ल व्हाइट प्रिंटेड ओनेसी और बो हेयरबैंड में बेहद क्यूट लग रही है।
BAFTA Awards की प्रजेंटर बनेंगी दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण Oscars के बाद BAFTA Awards 2024 में बतौर प्रेजेंटेटर शामिल होंगी। दरअसल, हर साल की तरह इस साल भी बाफ्टा अवॉर्ड 2024 का आयोजन होने जा रहा है। यह अवॉर्ड 19 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
12 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines