Hrithik Roshan Jr NTR War 2: बॉलीवुड गलियारों से अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ (War 2) को लेकर एक अपडेट सामने आया है। अब फिल्म में नजर आ सकती 2 फीमेल स्टार्स के नाम से पर्दा उठ गया है। अभी तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। लेकिन ‘वॉर 2’ को लेकर लगातार नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। चलिए जानते हैं इस फिल्म में कौन-सी बॉलीवुड एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आने वाली है।
यह भी पढ़ें: Tiger 3 की रिलीज से पहले ही वायरल हो गया Hrithik Roshan का कैमियो, एक्टर की अगली फिल्म का मिला हिंट
आलिया और दीपिका को किया गया एप्रोच?
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ‘वॉर 2’ में लीड के तौर भी दिखाई दे सकती हैं। इस स्पाई थ्रिलर मूवी में उनका रोल बड़ा ही जबरदस्त होगा। जबकि कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट की भी फिल्म में एंट्री हो गई है। हालंकि, वो फिल्म में दीपिका की तरह लीड रोल प्ले करते हुए नजर नहीं आएंगी। बल्कि ‘वॉर 2’ में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का स्पेशल कैमिया रोल देखने को मिल सकता है। यानी फिल्म में उनका भी एक बेहद इम्पोर्टेन्ट रोल होगा जिसे देखकर फैंस को मज़ा आ जाएगा। वैसे अभी तक इस इनफार्मेशन को कंफर्म नहीं किया गया है। लेकिन कहा तो यही जा रहा है कि मेकर्स ने इन दोनों एक्ट्रेसेस को फिल्म के लिए अप्रोच किया है।
‘देवारा’ में बिजी हैं जूनियर एनटीआर
हालांकि, न तो दीपिका पादुकोण और न ही आलिया भट्ट ने ‘वॉर 2’ में शामिल होने पर कोई रिएक्शन दिया है और न ही मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल बयान जारी किया गया है। अब फिलहाल दोनों एक्ट्रेसेस के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो जूनियर एनटीआर फिलहाल अपनी फिल्म ‘देवारा’ (Devara) की शूटिंग में काफी बिजी हैं। जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) संग इन दिनों एक्टर गोवा में शूटिंग कर रहे हैं। वो साल के अंत तक अपनी फिल्म ‘देवारा’ की शूटिंग पूरी करना चाहते हैं।
जूनियर एनटीआर खुद करेंगे एक्शन सीक्वेंस
दूसरी ओर अभी तक जूनियर एनटीआर ने ‘वॉर 2’ के लिए अपनी डेट्स कंफर्म नहीं की हैं। लेकिन जब वो शूट करेंगे तो कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि इस फिल्म में जूनियर एनटीआर जमकर पसीना बहाने वाले हैं। क्योंकि इस फिल्म में जूनियर एनटीआर अपने सभी एक्शन सीक्वेंस खुद करेंगे। वो किसी बॉडी डबल का सहारा नहीं लेने वाले। बता दें, उनसे इस फिल्म में ढेर सारे जबरदस्त एक्शन की उम्मीद की जा रही है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
23 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines