Ali Zafar On Arshad Nadeem: ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘किल दिल’ और ‘लंदन पेरिस न्यूयॉर्क’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग और सिंगिंग का हुनर दिखा चुके एक्टर अली जफर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम की जीत पर बड़ा ऐलान कर दिया है। एक्टर ने कहा है कि वो उन्हें 10 लाख पाकिस्तानी रुपये (3 लाख इंडिया में) देंगे। जाहिर है कि पेरिस ओलंपिक 2024 में अरशद नदीम ने जीत गोल्ड मेडल हासिल कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने जैवलिन थ्रो मुकाबले दूसरी बार प्रयास किया जो सफल रहा। इस मैच में उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंक कर ओलंपिक में नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है। उनकी जीत से खुश होकर एक्टर अली फजल ने यह ऐलान किया है।
हीरो की तरह वेलकम करने की गुजारिश
एक्टर अली जफर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अरशद नदीम को खेलते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अली ने उन्हें बधाई दी और लिखा, ‘@ArshadOlympian1 ने 92.97 मीटर के साथ भाला फेंक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साथ ही पाकिस्तान के लिए गोल्ड मेडल जीता है। मैं अली फाउंडेशन के जरिए एक मिलियन (10 लाख रुपये) इनाम देकर उन्हें सम्मानित करना चाहता हूं।’
एक्टर यहीं नहीं रुके उन्होंने पाकिस्तान सरकार से अपील करते हुए अरशद नदीम का हीरो की तरह स्वागत करने की गुजारिश की। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ‘आइए अपने हीरो को वो सम्मान दें जिसके वो हकदार हैं। मैं पाकिस्तान सरकार और प्रधानमंत्री शहबाज से आग्रह करना चाहता हूं कि वे अरशद नदीम का हीरो की तरह स्वागत करें। यही नहीं उनके नाम पर एक खेल अकादमी भी खुलवाएं। अगर हमारे खिलाड़ियों को वो समर्थन मिलने लगे जिसके वो हकदार हैं, तो हम साल में 10 गोल्ड मेडल जीत सकते हैं।’ बता दें कि अली जफर को पहले से यकीन था कि पाकिस्तान जीतेगा।
यह भी पढ़ें : Bigg Boss में जाने पर क्यों पछता रहे हैं Ranvir Shorey? बोले- अगर पता होता तो…
नीरज चोपड़ा को मिला रजत पदक
गौरतलब है कि अरशद नदीम ने 8 अगस्त को पेरिस ओलंपिक में खेले गए जैवलिन थ्रो मुकाबले में नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है। उन्होंने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर दूर भाला फेंका और गोल्ड मेडल हासिल कर लिया। ये उनका पहला गोल्ड मेडल है। आपको बता दें कि अरशद ने गोल्ड अपने अच्छे दोस्त और प्रतियोगी नीरज चोपड़ा को कराकर जीता है। वहीं नीरज को इस बार पेरिस ओलंपिक में रजत पदक मिला है। हालांकि टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया था।
संबंधित खबरें
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी; रिवील किया पोती का नाम
26 mins agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
58 mins agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
2 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
5 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
8 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
8 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
10 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
10 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines