पॉपुलर एक्टर अली फजल सोशल मीडिया पर अपनी वर्क लाइफ तो दिखा देते हैं, लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर कोई खास जिक्र नहीं करते। वहीं, अब अली फजल सोशल मीडिया पर इमोशनल नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अब एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस का अटेंशन ग्रैब कर लिया है। एक्टर किसी को बुरी तरह से मिस कर रहे हैं। ये शख्स जिसे अली फजल मिस कर रहे हैं, वो उनकी दिवंगत मां हैं। अब मां के नाम अली फजल ने पूरी कविता लिख डाली है।
अली फजल मां को कर रहे मिस
एक्टर अली फजल ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर मां के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एक्टर की मां एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और लिटिल अली फजल मां की गोद में नजर आ रहे हैं। इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए अली फजल ने लिखा, ‘आज तुम्हारी याद आ रही है। तुम्हारी बहुत याद आती है। मुझे आजकल पोस्ट करना पसंद नहीं है, लेकिन… एक वर्जन है जिसे मैं समय-समय पर एक्टिवेट करता हूं।’
अली फजल मां की याद में हुए भावुक
अली फजल ने आगे लिखा, ‘काश मैंने आपके साथ और वीडियो बनाए होते (उन्हें देखने की इच्छा करना मेरे लिए स्वार्थी था?) मुझे लगता है कि नेचर पुरानी यादों को फीका करने की कोशिश में, नई यादों से भरने के घिनौने तरीके अपनाता है। क्यों कोई याद और उसकी ताजगी समय की रैखिकता से बंध जाती है। समय उसे पुराना बनाता है।’ एक्टर ने पूछा है कि क्या कोई भी विचार को किनारे नहीं रखता? एक्टर कविता लिखते हुए अपने उन सभी विचारों को रख रहे हैं, जो वो शायद कभी नहीं बोलते।
यह भी पढ़ें: यूट्यूब से हटा Housefull 5 का टीजर, आखिर क्या है माजरा?
पोस्ट में छलका अली फजल के दिल का दर्द
अब अली फजल का ये पोस्ट देखकर समझ आ रहा है कि आज वो अपनी मां को कितना मिस कर रहे हैं। आपको बता दें, 17 जून साल 2020 में अली फजल की मां का हेल्थ कॉम्प्लीकेशन्स के चलते निधन हो गया था। वहीं, अब उनका ये पोस्ट देखकर लोग उनका दर्द महसूस कर रहे हैं। कुछ लोगों के दिल अली फजल को इस हाल में देखकर टूट गए हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
12 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
14 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
15 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
18 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
18 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
19 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines