2025 के आखिरी में आदित्य धर की फिल्म सिनेमाघरों में आते ही छा गई है. ‘धुरंधर’ का जैसे नाम है वैसे ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन भी है. अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन स्टारर इस फिल्म ने 5 दिनों में ही 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, जहां फिल्म के हर किरदार की तारीफ हो रही है. इसी में से एक नाम अक्षय खन्ना है, जो स्क्रीन से लेकर सोशल मीडिया तक पर छाए हुए हैं. फिल्म में उनका एक डांस स्टेप भी है, जो काफी वायरल हो रहा है. इस गाने पर अक्षय खन्ना की एंट्री की जमकर तारीफ हो रही है. ऐसे में अब उनके इस डांस स्टेप का कनेक्शन 36 साल पुराने विनोद खन्ना के स्टेप के साथ कनेक्शन जोड़ा जा रहा है. चलिए बताते हैं इसके बारे में…
अक्षय खन्ना ने डांस स्टेप के लिए नहीं ली कोरियोग्राफर की मदद
दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर’ में उजैर बलोच का किरदार प्ले करने वाले एक्टर दानिश ने अक्षय खन्ना के इस डांस मूव्स को लेकर बताया कि उन्होंने इसे खुद क्रिएट किया था. इसके लिए ना तो किसी कोरियोग्राफर और ना ही किसी ट्रेनिंग की जरूरत पड़ी थी. दानिश की मानें तो उन्होंने बताया था कि अक्षय सेट पर आए और सारा माहौल देखकर उन्होंने आदित्य से पूछा था कि वह इस पर डांस कर सकते हैं? तो उन्होंने इसके लिए हां कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपना डांस स्टेप किया.
यह भी पढ़ें: कौन है ‘धुरंधर’ का ये स्पाई? कभी टीवी की चुटकी बन की कॉमेडी, अब रणवीर सिंह संग मचाया बवाल
अक्षय खन्ना ने कॉपी किया पापा का 36 साल पुराना डांस स्टेप
लेकिन अब अक्षय खन्ना के इस डांस स्टेप का उनके पापा विनोद खन्ना से 36 साल पुराना कनेक्शन बताया जा रहा है. अक्षय के साथ ही विनोद के डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर अब कहा जा रहा है कि एक्टर ने अपने पापा का डांस स्टेप कॉपी किया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विनोद खन्ना, रेखा के साथ सेम डांस स्टेप कर रहे हैं. पूरे वीडियो को अगर अक्षय के डांस के साथ मैचिंग करके देखा जाए तो समझना मुश्किल नहीं होगा कि अक्षय ने अपने पापा का अंदाज कॉपी किया है.
विनोद खन्ना का वायरल वीडियो
यह भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Collection Day 5: 6 साल में रणवीर सिंह की बड़ी हिट साबित होगी ‘धुरंधर’? पहुंची 150 करोड़ के पार
अक्षय खन्ना के लिए हुई ऑस्कर की डिमांड
गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का डांस स्टेप देख लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं. वहीं, जब उनके पिता का वीडियो सामने आया तो इस पर भी लोगों ने कहा कि एक्टर ने अपने पापा का डांस स्टेप कॉपी किया है. इस डांस स्टेप के लिए अक्षय की लोग तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि रणवीर सिंह सहित बाकी स्टार्स शानदार थे लेकिन अक्षय खन्ना ने अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से सारी लाइमलाइट ही अपने नाम कर ली है. इतना ही नहीं, ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस और एक्टिंग को देखकर कोरियोग्राफर फराह खान ने तो उनके लिए ऑस्कर तक की डिमांड कर दी.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines