Akshaye Khanna Exclusive Interview: ‘धुरंधर’ में अपनी धुआंधार एक्टिंग से ऑडियंस को दीवाना बनाने वाले अक्षय खन्ना इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. धुरंधर में एक्टिंग के साथ-साथ अक्षय खन्ना के डांस के ज्यादा चर्चे हैं. फिल्म के FA9LA गाने पर अक्षय खन्ना का धुआंधार डांस सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला हुआ है. हर कोई इस गाने पर अक्षय खन्ना के स्टेप्स कॉपी कर रील्स बना रहे हैं. ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत बनने से पहले अक्षय खन्ना ने ‘छावा’ में औरंगजेब का किरदार निभाकर साबित किया था कि हीरो के बाद अब वो विलेन बनकर भी पर्दे पर राज कर रहे हैं. ‘धुरंधर’ की चर्चाओं के बीच अब अक्षय खन्ना का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है. जिसमें वो News24 की सीएमडी और एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से एक्सक्यूसिव बातचीत करते हुए अपने बचपन के ड्रीम पर बात करते नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं अक्षय खन्ना ने इंटरव्यू में क्या कुछ कहा था?
बचपन के सपने पर की बात
अक्षय खन्ना हमेशा से ही बॉलीवुड का जाना-माना नाम रहे हैं. सुपरस्टार पिता विनोद खन्ना के नक्शेकदम पर चलकर अक्षय ने ये साबित किया कि वो एक्टिंग के लिए ही बने हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अक्षय खन्ना का बचपन का ड्रीम एक्टर बनना नहीं बल्कि पायलट बनना था. News24 के साथ खास बातचीत में जब अक्षय खन्ना से उनके बचपन के सपने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेहद खास ढंग से इसका जवाब दिया.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ से पहले अक्षय खन्ना ने इस फिल्म में किया था सेम डांस, 21 साल बाद अब वीडियो हो रहा वायरल
क्यों छोड़ा ड्रीम?
अक्षय ने कहा, ‘बचपन में मैं बोलता था कि मैं बड़ा होकर पायलट बनूंगा. लेकिन ये सब मैं बाहर से ही बोलता था, अंदर से मैं हमेशा से ही एक्टर बनना चाहता था. मेरा इंटरेस्ट हमेशा से एक्टिंग में ही रहा है. दरअसल बचपन में पढ़ाई से बचने के लिए मैंने अपने माता-पिता को पायलट बनने वाली बात कही थी. इसके बाद जब मैंने 12वीं पास की तो मैंने ठान लिया कि मुझे अपने पिता की तरह ही एक्टर बनना है और मैंने अपनी फैमिली को इस बारे में बताया.’
यह भी पढ़ें: ‘वो हॉलीवुड के लायक हैं…’, Akshaye Khanna के लिए स्कूल के दिनों में पागल थीं करीना कपूर, कहा- ‘बहुत क्यूट हैं’
बिना ग्रेजुएशन शुरू की एक्टिंग
धुरंधर एक्टर ने आगे कहा, ‘जब मैंने अपने मम्मी-पापा को कहा था कि मुझे एक्टर बनना है तो उनका पहला रिएक्शन था कि अभी तो तुमने 12वी ही की है. ग्रेजुएशन पूरी कर लो, उसके बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना. लेकिन मैंने तो मन बना लिया था कि मुझे ग्रेजुएशन नहीं करनी और एक्टर ही बनना है इसलिए मैंने बिना ग्रेजुएशन किए ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था.’ बता दें अक्षय खन्ना ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 1997 में आई फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से की थी.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines