Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) का जब से एलान हुआ है, तब से वह सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में कुछ नए कलाकार नजर आने वाले हैं, वहीं कुछ पुराने कलाकारों का पत्ता साफ हो चुका है। कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने मजेदार प्रोमो के साथ इस फिल्म का एलान किया था। तब से फैंस में इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। लेकिन इन सबके बीच कुछ दिन पहले फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने निर्माता फिरोज नाडियाडवाला द्वारा कथित तौर पर भुगतान में चूक होने पर इसके निर्माण पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब खबर है कि FWICE यह मामला वापस ले रहा है।
अगले हफ्ते से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
खबर है कि अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग आखिरकार इस सोमवार यानि 11 दिसंबर को शुरू होगी। रिपोर्ट से पता चलता है कि फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवालाटू के खिलाफ मामला वापस ले लिया जाएगा। ऐसा लग रहा है कि प्रोजेक्ट पर मंडरा रहे काले बादल आखिरकार दूर हो रहे हैं और इस वजह से जो फिल्म रुकी हुई थी वह अब जल्द ही आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: फ्लाइट के अंदर ये क्या हरकतें करने लगीं Katrina Kaif? Vicky Kaushal ने शेयर किया वीडियो
जल्द भुगतान करेंगे नाडियाडवाला
बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म तब से विवादों में आई जब फिल्म निर्माता अनीस बज्मी ने कहा कि फिरोज नाडियाडवाला ने उनका दो करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है। इसी के बाद से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। अब हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने पुष्टि की कि इस फिल्म की शूटिंग 11 दिसंबर को शुरू होगी और इसकी तैयारी चल रही है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि निर्माताओं को सिनेमा एसोसिएशन से मंजूरी मिलने के बाद गोरेगांव पूर्व में इसका एक सेट बनाया गया है। बीएन तिवारी ने कहा कि जब अनीस बज्मी को दिया गया चेक बाउंस हो गया तो सिनेमा एसोसिएशन भी इसमें शामिल हो गया और उन्होंने समर्थन के लिए एसोसिएशन से संपर्क किया। तिवारी ने यह भी बताया कि नाडियाडवाला FWICE के माध्यम से निर्देशक को बचे हुए पैसों का भुगतान करने के लिए सहमत हो गए हैं।
तीन चेक के जरिए करेंगे भुगतान
FWICE के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि एसोसिएशन की नाडियाडवाला के साथ बैठक हुई है और निर्माता ने कहा कि वह तीन चेक के माध्यम से बकाया राशि का भुगतान करेंगे। नाडियाडवाला एसोसिएशन को चेक लिखेंगे और वह इसे अनीस बज्मी को दे देंगे, क्योंकि वह LA में हैं। FWICE के अध्यक्ष ने यह भी पुष्टि की कि निर्माता के खिलाफ धारा 138 के तहत दर्ज मामला भी वापस ले लिया जाएगा। वहीं वेलकम टू द जंगल की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े समेत कई अन्य सितारे भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
13 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
16 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
17 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
18 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines