हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mission Raniganj से इंप्रेस हुए CBFC के मेंबर्स, फिल्म की तारीफ करते हुए कही बड़ी बात

विज्ञापन
Mission Raniganj

Mission Raniganj: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का कब्जा है। इसमें शाहरुख खान की ‘जवान’ से लेकर ‘द वैक्सीन वॉर’ तक शामिल है। वहीं, अब अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ भी टिकट खिड़की पर उतरने के लिए तैयार है।

इसको लेकर खिलाड़ी कुमार चर्चा में भी है। वहीं, अब अपकमिंग फिल्म ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ को लेकर सेंसर बोर्ड भी बेहद खुश है।

यह भी पढ़ें- 5 सेलिब्रिटी, जो पाकिस्तान से आए और बॉलीवुड में जलवे दिखाए, एक रह चुकी शाहरूख खान की एक्ट्रेस

विज्ञापन

CBFC ने फिल्म को दिया U/A सर्टिफिकेट

दरअसल, अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ 6 अक्टूबर को रिलीज के लिए एकदम तैयार है। वहीं, अब फिल्म से सेंसर बोर्ड काफी खुश नजर आ रहा है और इस फिल्म को बोर्ड की तरफ से U/A सर्टिफिकेट दिया गया है।

फिल्म को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सोर्स के हवाले से लिखा, सीबीएफसी (CBFC) के मेंबर्स को ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ बेहद पसंद आई है। साथ ही बोर्ड के मेंबर्स ने फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि इस फिल्म के जरिए रियल कहानी को पर्दे पर देखकर CBFC के मेंबर्स बहुत प्रभावित हुए है और फिल्म की तारीफ करते हुए इस फिल्म को बोर्ड की तरफ से इमोशनल और इंस्पायरिंग बताया गया है।

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

इसके साथ ही अगर फिल्म के लीड कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार जसवंत सिंह गिल के रोल में नजर आने वाले हैं। साथ ही फिल्म में परिणीति चोपड़ा फीमेल लीड रोल में नजर आने वाली है। इसके अलावा ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ में रवि किशन, कुमुद मिश्रा, जमील खान जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

अक्षय कुमार वर्कफ्रंट

वहीं, अगर अक्षय कुमार के आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे मे बात करें तो एक्टर के पास बड़े मियां छोटे मिया, सिंघम अगेन, स्काई फोर्स और वेलकम जैसी कई फिल्में लिस्ट में हैं। वहीं, अक्षय कुमार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ओएमजी 2 में भी नजर आए थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola