बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इस वक्त थिएटर और इंटरनेट पर रूल कर रहे हैं। जहां देखो बस उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। एक तरफ उनकी फिल्म ‘केसरी 2’ धड़ाधड़ नोट छाप रही है, तो दूसरी तरफ अक्षय कुमार शादी में गाना गाकर लाइमलाइट बटोर रहे हैं। इंटरनेट पर अक्षय कुमार का एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इसमें वो एक कपल के स्पेशल डे पर उनके लिए परफॉर्म करते हुए देखे जा सकते हैं।
अक्षय कुमार का परफॉरमेंस वीडियो वायरल
वीडियो में ब्राइड और ग्रूम साथ बैठे हुए हैं। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है। वहीं, अक्षय कुमार उनके साथ बैठकर अपनी फिल्म ‘स्पेशल 26’ का गाना ‘मुझ में तू’ गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके गाने से पूरा समा बंध गया है। कपल भी अक्षय की परफॉरमेंस को एन्जॉय करता हुआ दिख रहा है। उन्होंने इस गाने से इन दोनों के दिन को और भी ज्यादा रोमांटिक और यादगार बना दिया है। ऊपर से उनकी आवाज इतनी अच्छी लग रही है कि फैंस बॉलीवुड के बड़े-बड़े सिंगर्स को भूल जाएं।
‘मुझ में तू’ गाते हुए दिखे अक्षय कुमार
आजकल जहां सिंगर्स भी अपनी आवाज से लोगों को इम्प्रेस नहीं कर पा रहे हैं, वहीं एक्टर अक्षय कुमार की आवाज का जादू सभी के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। अब इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचाई हुई है। आप कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाएंगे तो आपको अक्षय कुमार का ‘मुझ में तू’ गाते हुए वीडियो मिल ही जाएगा। अब चलिए देखते हैं फैंस इस पर कैसे रिएक्ट कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें: ‘दो कौड़ी का इंसान’, सोशल मीडिया पर भड़कीं Himanshi Khurana; गुस्से में वापस मांगे 10 लाख रुपये
अक्षय कुमार को गाना गाते देख क्या बोले लोग?
एक फैन ने कमेंट किया है, ‘बॉलीवुड के असली किंग।’ एक शख्स ने मजाक में कहा, ‘पापी पेट के लिए क्या-क्या करना पड़ता है?’ एक यूजर ने कहा, ‘अक्षय ऑल राउंडर हैं।’ एक फैन ने कहा, ‘ये सच में खिलाड़ी निकले।’ एक यूजर ने लिखा, ‘वाह वो एक अच्छे गायक भी हैं..।’ तो किसी ने मजाक में कहा, ‘गायक से बेहतर एक्टर्स लिपसिंक कर सकते हैं।’ अब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे कयास लगा रहे हैं कि अक्षय कुमार ने खुद ये गाना नहीं गाया है, बल्कि वो तो बस लिपसिंक कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
8 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
10 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
10 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
12 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines