हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कोई बेवकूफ ही होगा...', Akshay Kumar ने तोड़ी चुप्पी, जया बच्चन ने 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' पर किया था कमेंट

अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को लेकर खूब बिजी चल रहे हैं और जमकर फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। हाल ही में अक्षय फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में नजर आए।

विज्ञापन
Akshay Kumar, Jaya Bachchan

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्षय जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान अक्षय से जया बच्चन के उस कमेंट के बारे में पूछा गया, जो उन्होंने हाल ही में अक्षय की फिल्म पर किया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद है। आइए जानते हैं कि आखिर अक्षय ने इस पर क्या कहा है?

अक्षय कुमार ने किया रिएक्ट

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि जब अक्षय से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने कहा है, तो सही होगा मुझे नहीं पता। अगर ‘टायलेट: एक प्रेम कथा’ फिल्म बनाकर मैंने कोई गलत काम किया है, तो जब वो कह रही हैं, तो सही होगा। इतना ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर अक्षय का एक ओर भी वीडियो मौजूद है, जिसमें वो कह रहे हैं कि कोई बेवकूफ ही होगा, जो आलोचना करेगा।

क्या बोले अक्षय?

अक्षय ने आगे कहा कि जैसी फिल्म मैंने बनाई है, लाइक पैडमेन बनाई है, आप ही बता दीजिए जैसे ‘टायलेट: एक प्रेम कथा’ है, एयरलिफ्ट है और ऐसी बहुत सारी फिल्में हैं, तो कोई बेवकूफ ही होगा जो इन फिल्मों की आलोचना करेगा। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और यूजर्स इन पर अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हाल ही में जया ने अक्षय की फिल्म को लेकर कहा था कि आप उस फिल्म का नाम देखिए। ऐसे नाम की फिल्म को देखने के लिए आप जाएंगे क्या? ये क्या टाइटल है, मैं ऐसी फिल्म कभी नहीं देखूंगी। इतना ही नहीं बल्कि जया ने तो यहां तक कहा कि ये फिल्म फ्लॉप है और मेकर्स और अक्षय का ये बात नागवार गुजरेगी। वहीं, अब अक्षय ने जया के इसी स्टेटमेंट पर अपना बयान दिया है। इसका वीडियो को एचटी ने शेयर किया है।

यह भी पढ़ें- Sikandar के आस-पास भी नहीं Jaat, दूसरे दिन की कमाई में मोटी गिरावट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola