हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

65 मजदूरों की जान ले सकता था वह 'कोयला खदान हादसा', यही है Akshay Kumar का 'मिशन रानीगंज'

विज्ञापन
Akshay Kumar Mission Raniganj Motion Poster

Akshay Kumar Mission Raniganj Motion Poster: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है। साथ ही एक्टर ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की भी दी है। मोशन पोस्ट में फिल्म में नजर आने वाले स्टार्स की एक झलक नजर आ रही है। सात ही वो साइट नजर आ रही है, जहां वो काम करते हैं। इस मोशन पोस्टर के आखिर में अक्षय कुमार की झलक देखने को भी मिल रही है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar Upcoming Film) ने अपनी फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुर ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान किया है। एक्टर ने बताया कि ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj Trailer) का ट्रेलर 25 सितंबर को रिलीज होने वाला है, जिसको लेकर फैंस भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैंं।

यह भी पढे़ं: Akhil Mishra की पत्नी Suzanne Bernert ने सुलझाई एक्टर के मौत की गुत्थी, बताया कैसे हुआ 3 Idiots के ‘लाइब्रेरियन दुबे जी’ का निधन?

25 सितंबर को रिलीज होगा Mission Raniganj Trailer

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा ‘1989 में एक इंसान ने विपरीत परिस्थितियों को चुनौती दी! #मिशनरानीगंजट्रेलर सोमवार, 25 सितंबर को आएगा। 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में #मिशनरानीगंज के साथ भारत के सच्चे नायक की कहानी देखें!’। आखिरी बार ‘OMG 2’ में नजर आए अक्षय की इस फिल्म को लेकर उनके फैंस कापी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और एक्टर के पोस्ट पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

फिल्म में नजर आने वाले हैं ये स्टार्स 

टीनू सुरेश देसाई (Tinu Suresh Desai) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) समेत रवि किशन, दिव्येंदु भट्टाचार्य, अनंत नारायण महादेवन, वरुण बडोला, राजेश शर्मा और गौरव प्रतीक जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। बता दें कि ये फिल्म 6 अक्टूब को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें