Akshay Kumar Jolly LLB 3: अक्षय कुमार अपनी लेटेस्ट मूवी ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर की ये कोर्ट ड्रामा मूवी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. वहीं पहले दिन मूवी ने धमाकेदार कमाई कर ऑडियंस को इंप्रेस भी कर दिया है. ‘जॉली एलएलबी 3’ को मिलाकर साल 2025 में अक्षय कुमार ने बैक-टू-बैक 4 जबरदस्त फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की है. वहीं इन मूवीज ने थिएटर्स के बाद ओटीटी पर भी खूब सुर्खियां बटोरी. अक्षय की एक मूवी तो ऐसी थी जिसने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाई. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन मूवीज का नाम शामिल है?
Jolly LLB 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की लेटेस्ट मूवी ‘जॉली एलएलबी 3’ ने पहले दिन 12.50 करोड़ की कमाई की है. मूवी का पहले दिन ही अच्छा रिस्पॉन्स देखकर लग रहा है कि ये आने वाले दिनों में और अच्छी कमाई करेगी. मूवी में अक्षय कुमार के साथ-साथ अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3: ‘जॉली एलएलबी’ की फ्रेंचाइजी से कितनी अलग है तीसरी किस्त, जानिए ट्रैक पर लौट पाएंगे अक्षय कुमार?
Sky Force
साल के शुरुआत में आई अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. बेहतरीन कहानी के लिए इस मूवी की काफी तारीफ भी की गई थी, लेकिन इसकी कमाई पर विवाद भी गहरा गया था. फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने मेकर्स पर कमाई के फेक आंकड़े दिखाने का आरोप लगाया था. हालांकि ये प्रूफ नहीं हो पाया था कि ये आंकड़े नकली थे या असली, बस ये एक विवाद ही बनकर रह गया था. मूवी ने ऑडियंस की खूब तारीफ भी बटोरी थी.
Kesari 2
अप्रैल में रिलीज हुई अक्षय कुमार की ये मूवी जलियांवाला बाग की घटना पर आधारित थी. इस मूवी ने भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. वहीं मूवी की कहानी की भी खूब तारीफ हुई थी. अक्षय कुमार के साथ-साथ इस मूवी में आर माधवन और अनन्या पांडे भी लीड रोल में नजर आए थे. थिएटर्स के बाद ओटीटी पर भी इस मूवी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 45 मिनट की कॉमेडी-थ्रिलर मूवी! 2-2 क्लाइमेक्स संग हर मोड़ पर ट्विस्ट, किलर पकड़ना बड़ा चैलेंज
Housefull 5
जून के महीने में रिलीज हुई अक्षय की ये मल्टीस्टारर मूवी ने भी 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. जबरदस्त कॉमेडी के साथ-साथ इस मूवी के थ्रिलर सीन्स ने भी ऑडियंस का दिल जीत लिया था. ये बॉलीवुड की पहली मूवी बनी थी जिसमें दो क्लाइमेक्स देखने को मिले थे. कास्ट की बात करें तो अक्षय कुमार के साथ-साथ मूवी में अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडिस और नरगिस फाखरी जैसे 19 सितारे नजर आए थे.
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
31 mins agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
6 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
8 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
9 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines