फरवरी, 2025 में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘छावा’ रिलीज हुई जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। फिल्म में ‘औरंगजेब’ का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि एक्टिंग के मामले में उनका कोई जवाब नहीं। पर्दे के इस ‘औरंगजेब’ ने अपने किरदार को इतनी शिद्दत के साथ निभाया कि लोगों ने उन्हें ही असली ‘औरंगजेब’ समझ लिया। वैसे तो अक्षय खन्ना ने अपने हर किरदार को बड़ी बखूबी के साथ पर्दे पर निभाया है लेकिन उनकी हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्मों ने उन्हें कभी वो मुकाम नहीं दिलाया जो बतौर एक्टर उन्हें मिलना चाहिए था। आज जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको अक्षय खन्ना के कुछ ऐसे ही 5 किरदारों के बारे में बताएंगे जो दर्शकों के दिलों में छप चुके हैं।
इस किरदार ने दिलाई पहचान
28 मार्च को सुपरस्टार विनोद खन्ना के घर में जन्मे अक्षय खन्ना ने अपना बॉलीवुड करियर 1997 में आई फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से शुरू किया। पहली ही फिल्म कुछ खास नहीं रही। इसके बाद अक्षय इसी साल रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर’ में नजर आए। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, सनी देओल, सुनील शेट्टी समेत कई स्टार्स थे लेकिन धरमवीर का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना फैंस के दिलों पर हमेशा के लिए छा गए। लोग आज भी उनकी फिल्मों में ‘बॉर्डर’ को गिनना नहीं भूलते हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान खान की लाइफ में असली ‘सिकंदर’ कौन? धमकियों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
अक्षय खन्ना के यादगार किरदार
फिल्म ‘बॉर्डर’ में धरमवीर और विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में औरंगजेब का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना ने जब अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृयश्म 2’ में आईजी तरुण अहलावत का किरदार निभाया तो एक बार को वह अजय देवगन पर भी भारी पड़े। साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल चाहता है’ में सिद्धार्थ उर्फ सिड सिन्हा का किरदार निभाकर भी अक्षय खन्ना काफी पॉपुलर हो चुके हैं। इसके अलावा फिल्म ‘सेक्शन 375’ में वकील तरुण सलूजा और ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में पत्रकार संजय बारू का किरदार उनके दमदार किरदारों में से एक है।
क्यों नहीं मिला स्टारडम?
अक्षय खन्ना ने अपने 27 साल के करियर में कई फिल्में की हैं लेकिन उनकी अधिकतर फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। इस वजह से उन्हें इंडस्ट्री में कमतर आंका गया। Jarp Media नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए पुराने इंटरव्यू में जब अक्षय खन्ना से पूछा गया था कि वह एक्टर तो बन गए लेकिन स्टार नहीं बन सके? इस पर अक्षय ने कहा था कि ‘मैं हमेशा ऐसा सोचता हूं कि समझो मैं बिजनेसमैन हूं और मेरा एक 500 करोड़ का बिजनेस है। जब तक मैं रतन टाटा नहीं बन जाता या धीरूभाई अंबानी नहीं बन जाता या फिर अजीत प्रेम जी नहीं बनता क्या मैं सफल नहीं हूं? क्या जब तक मैं शाहरुख खान नहीं बन जाता मैं सफल नहीं हूं? क्या मैं स्टार नहीं बना या मैंने सक्सेस नहीं देखी?’
गौरतलब है कि ‘हिमालय पुत्र’, ‘शादी से पहले’ और ‘आप के खातिर’ समेत करीब 35 से ज्यादा फिल्में की। इनमें से ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। इस वजह से कहीं न कहीं उन्हें अंडर रेटेड एक्टर का टैग मिला।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines