हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Akhilesh Yadav ने की Jawan की तारीफ, सोशल मीडिया पर Shahrukh Khan के लिए लिखी बड़ी बात

विज्ञापन
Akhilesh Yadav On Jawan

Akhilesh Yadav On Jawan: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर जबरदस्त ओपनिंग की। फैंस में भी किंग खान की फिल्म का क्रेज साफ देखा जा सकता है। आम से लेकर सेलेब्स तक सभी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।

वहीं, अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की खूब तारीफ की है। किंग खान की फिल्म की तारीफ करते हुए अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है, जो अब वायरल भी हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan से जुड़े इस सवाल का जवाब दें और मुफ्त में पाएं Jawan फिल्म की टिकट

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने की शाहरुख खान की तारीफ

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि ‘मनोरंजन के साथ जिम्मेदारी भरा संदेश देती फिल्म ‘जवान’। सही मायनों में है देश की जनता में जागरूकता लाने का एक आह्वान।

देश की सोच कितनी प्रगतिशील है और सकारात्मक भी- अखिलेश 

सिनेमा समय-समय पर किस तरह अपना सामाजिक दायित्व निभा कर अपनी उपयोगिता सिद्ध करके, देश को आगे ले जा सकता है, ‘जवान’ उसका एक उदाहरण है और दर्शकों के बीच इसकी दिन-प्रतिदिन बढ़ती और सारे रिकॉर्ड ब्रेक करती हुई लोकप्रियता दर्शा रही है कि देश की सोच कितनी प्रगतिशील है और सकारात्मक भी।’

विज्ञापन

ऐसी सार्थक फिल्में बनाते रहें- अखिलेश 

अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि ‘फिल्म के सभी कलाकारों, लेखक-निर्देशक, निर्माता और फिल्म से जुड़े सभी लोगों को दिली मुबारकबाद के साथ शुभकामनाएं… ऐसी सार्थक फिल्में बनाते रहें, जो जिंदा हो तो फिर जिंदा नजर आना जरूरी है।’ @iamsrk, @Atlee_dir #Jawan

‘जवान’ की स्टारकास्ट

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में किंग खान के अलावा दीपिका पादुकोण, सुनील ग्रोवर, विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियामणी, सान्या मल्होत्रा अहम किरदार में है। वहीं, अब फिल्म रिलीज हो गई है और कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। दर्शको को किंग खान की ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola