तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजीत कुमार इन दिनों अपनी तबीयत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में पेट में तकलीफ के चलते उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे उनके फैंस की चिंता काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट की मांग कर रहे हैं।
फिल्मों से लेकर रेसिंग तक, हर मोर्चे पर एक्टिव
अजीत कुमार को केवल अभिनय के लिए नहीं, बल्कि उनके शानदार व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। शूटिंग के दौरान जहां वो एक प्रोफेशनल कलाकार की तरह नजर आते हैं, वहीं शूटिंग के बाहर वो एक पैशनेट रेसर भी हैं। हाल ही में उन्होंने ‘विदामुईर्ची’ और ‘गुड बैड अग्ली’ जैसी फिल्मों की शूटिंग पूरी की है। इसके बाद वो यूरोप गए थे, जहां उन्होंने एक इंटरनेशनल कार रेसिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
अस्पताल में भर्ती हुए सुपरस्टार
सूत्रों के मुताबिक अजीत कुमार को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुरूआती रिपोर्ट्स में कहा गया कि ये एक नियमित हेल्थ चेकअप था, लेकिन पेट में असहजता की बात सामने आने के बाद फैंस में चिंता बढ़ गई। उनके मैनेजर सुरेश चंद्रा की ओर से अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है, जिससे फैंस की बेचैनी और भी बढ़ गई है।
पद्म भूषण सम्मान बना गौरव का पल
हाल ही में अजीत कुमार को भारत सरकार ने कला के क्षेत्र में उनके अद्भुत योगदान के लिए पद्म भूषण सम्मान से नवाजा। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ये सम्मान प्रदान किया। इस दौरान उनकी पत्नी शालिनी और उनके बच्चे भी मौजूद थे। ये क्षण अजीत के परिवार और प्रशंसकों के लिए बेहद गर्व भरा और भावुक था। बाद में शालिनी ने मीडिया से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर की।
चेन्नई लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत
पद्म भूषण से सम्मानित होने के बाद जब अजीत कुमार चेन्नई लौटे, तो एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरलाइंस स्टाफ और प्रशंसकों ने केक काटकर उनका सम्मान किया। अजीत ने सबको धन्यवाद दिया और जल्द ही फैंस से मिलने का वादा किया। उनका ये विनम्र स्वभाव एक बार फिर सबके दिल जीत गया।
लाइमलाइट से दूर लेकिन दिलों के करीब
अजीत कुमार भले ही मीडिया से दूरी बनाए रखते हों, लेकिन फैंस के दिलों में उनकी जगह हमेशा खास रही है। उनकी सादगी और मेहनत ने उन्हें एक ऐसे कलाकार के रूप में स्थापित किया है, जो ना केवल पर्दे पर बल्कि निजी जीवन में भी प्रेरणा का स्रोत हैं।
यह भी पढ़ें: Raid 2 ने एडवांस बुकिंग में दिखाया दम, रिलीज से पहले बटोर ली मोटी रकम
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines