हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जया बच्चन ने जब ऐश्वर्या राय को लेकर कही थी ये बात, सबके सामने रो पड़ी थीं बच्चन बहू

जया बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें जया अपनी बहू की जमकर तारीफ कर रही हैं। वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरे वीडियो के बारे में….

विज्ञापन
Aishwarya Rai, Jaya Bachchan

जया बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन अक्सर ही किसी ना किसी वजह से चर्चा मे रहती हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों सास-बहू को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में आता ही रहता है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर जया और ऐश्वर्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जया बच्चन अपनी प्यारी बहू ऐश के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।

ऐश्वर्या और जया का वीडियो

दरअसल, ऐश्वर्या के एक फैनपेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मैं एक बहुत प्यारी और लवली गर्ल सी सास बनने जा रही हूं, जिसके पास ग्रेट वैल्यू और डिगनिटी है और प्यारी-सी स्माइल है। मैं फैमिली में आपका वेलकम करती हूं, आई लव यू। वहीं, जया की ये बातें सुनकर ऐश्वर्या इमोशनल हो जाती हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक जाते हैं।

क्या बोलीं जया बच्चन?

बता दें कि सोशल मीडिया पर सामने आया ये वीडियो अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी से पहले का है, जिसमें वो ऐश्वर्या का अपनी फैमिली में स्वागत करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान का है, जब जया अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर जाती हैं। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

लोगों ने किए कमेंट्स

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि काश, आप हमेशा ही उन्हें इतना प्यार और सम्मान देती। दूसरे यूजर ने कहा कि ये पुराना वीडियो है। तीसरे यूजर ने कहा कि ये सेम डायलॉग तो करिश्मा कपूर के लिए भी बोला था। एक और यूजर ने कहा कि ये बस शो करने के लिए है। एक और ने कहा कि ऐश्वर्या रो रही है। एक अन्य ने कहा कि इसमें रोने की क्या बात थी। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद किए हैं।

Aishwarya Rai, Jaya Bachchan

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘ऑक्सीजन मास्क और हाथ में पट्टी…’, आग हादसे के बाद सामने आई पवन कल्याण के बेटे की फोटो, जया प्रदा ने मांगी दुआ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola