पाकिस्तान और पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी संगठनों के खिलाफ भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर मुंहतोड़ जवाब दिया। बुधवार की तड़के हुई इस एयर स्ट्राइक पर बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपनी खुशी जाहिर की लेकिन पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और माहिरा खान ने एयर स्ट्राइक को लेकर जो बयान दिए उसकी अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने निंदा की है। AICWA ने पाक स्टार्स के बयान को आतंकवाद में खोई अनगिनत मासूम जिंदगियों और देश पर जान कुर्बान करने वाले बहादुर सैनिकों का अपमान बताया है।
भारत विरोधी बयानों की कड़ी निंदा की
AICWA ने एक्स पर लिखा, ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन पाकिस्तानी स्टार्स फवाद खान और माहिरा खान द्वारा दिए गए भारत विरोधी बयानों की कड़ी निंदा करता है। इन्होंने खुले तौर पर भारत की आलोचना की है और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए किए गए कार्यों पर सवाल खड़ा किया है।’ बयान में आगे लिखा गया कि ‘माहिरा खान ने भारत की सैन्य प्रतिक्रिया को गंभीर रूप से कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया है। वहीं फवाद खान ने आतंकवाद की निंदा करने की बजाय भारत के रुख की आलोचना और विभाजनकारी आख्यानों का समर्थन किया है।’
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor की हानिया आमिर ने की आलोचना, माहिरा खान ने दिया ये रिएक्शन
पाक स्टार्स के बयान बहादुर सैनिकों का अपमान
ऑपरेशन सिंदूर पर माहिरा खान और फवाद खान के बयानों की आलोचना करते हुए AICWA ने आगे लिखा, ‘ये बयान सिर्फ हमारे राष्ट्र के लिए नहीं बल्कि आतंकवाद के कारण खोए अनगिनत निर्दोष लोग और हमारे देश पर अपनी जान कुर्बान करने वाले बहादुर सैनिकों का अपमान है। AICWA भारत में काम करने वाले पाक स्टार्स, फिल्ममेकर्स और फाइनेंसरों पर अपने सख्त और पूर्ण प्रतिबंध की पुष्टि करता है। अब कोई भी कलाकार किसी पाकिस्तानी प्रतिभा के साथ में काम नहीं करेगा।’
‘अबीर गुलाल’ पर जाहिर की नाराजगी
AICWA ने संगीत कंपनियों को दिशा-निर्देश देते हुए लिखा, ‘संगीत कंपनियां और स्टार्स को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई भारतीय संगीत कंपनियां पाकिस्तानी स्टार्स को बढ़ावा देना जारी रखती हैं। उन्हें लगातार काम और प्रदर्शन देती हैं। कई भारतीय सिंगर राष्ट्र की भावनाओं को अनदेखा कर वैश्विक स्तर पर इन स्टार्स के साथ स्टेज शेयर करते हैं। AICWA इन कंपनियों और व्यक्तियों से पाकिस्तानी प्रतिभाओं को सपोर्ट करना बंद करने और राष्ट्र के साथ खड़ा होने का आह्वान करता है।’ इस दौरान AICWA ने फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ पर नाराजगी जाहिर की।
क्या मैसेज देना चाहते हैं निर्माता?
AICWA ने आगे लिखा कि वह ‘अबीर गुलाल’ के मेकर्स और कलाकारों की कड़ी आलोचना करता है। उसने लिखा, ‘पुलवामा हमले के बावजूद फवाद खान को फिल्म में कास्ट किया गया। जबकि पुलवामा हमले में कई सैनिक शहीद हुए थे। ऐसे फिल्म निर्माता क्या मैसेज देना चाहते हैं? वह फिल्म को रिलीज करने के लिए भारत भी आए, जो देश की भावनाओं के प्रति पूरी तरह से अनादर दर्शाता है। ये हमारे बहादुर सैनिकों द्वारा किए गए बलिदान का अपमान है।’
AICWA के लिए राष्ट्र पहले का सिद्धांत
AICWA ने आखिरी में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से आह्वान किया कि ‘इंडियन कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को ये तय करना होगा कि वह राष्ट्र के साथ खड़े रहेंगे या उन लोगों का साथ देना जारी रखेंगे जो इसका खुलकर विरोध करते हैं। जो लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बहाने हमारे राष्ट्र का अपमान कर रहे हैं, उन्हें हमारी इंडस्ट्री में काम करने का विशेषाधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। AICWA राष्ट्र पहले के सिद्धांत को कायम रखते हुए राष्ट्र के साथ खड़ा है। जय हिंद।’
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
14 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
15 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines