हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'एजेंट विनोद' बनाते हुए सैफ के संग हुई बहस, श्रीराम राघवन ने बताया 'नवाब' के साथ काम करने का एक्सपीरियंस

फिल्म ‘एजेंट विनोद’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान और करीना कपूर ने अहम रोल अदा किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। वहीं, अब फिल्म के डायरेक्टर ने इस पर बात की है।

विज्ञापन
Agent Vinod

सुभाष के झा,

सैफ अली खान और करीना कपूर खान की फिल्म ‘एजेंट विनोद’ को रिलीज हुए 13 साल हो गए हैं। इस फिल्म को लोगों ने ज्यादा पसंद नहीं किया था। फिल्म के इतने साल होने पर फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने इसके बारे में बात की और बताया कि सैफ के संग काम करने का एक्सपीरियंस कैसा था? आइए जानते हैं कि इसको लेकर श्रीराम राघवन ने क्या कहा?

सैफ के संग हुई बहस

फिल्म ‘एजेंट विनोद’ में सैफ अली खान ने बेहद अहम रोल अदा किया है। सैफ के संग काम करने को लेकर बात करते हुए श्रीराम राघवन का कहना है कि जब वो फिल्म बना रहे थे, तो उस दौरान कई बार सैफ के संग तर्क-वितर्क हुए और बहस हुई, लेकिन ये सब बस फिल्म को बेहतर बनाने के लिए था। सैफ के सपोर्ट और एक्टिंग से फिल्म को बनाने में बेहद मदद मिली।

विज्ञापन

फिल्म की कास्टिंग पर बोले राघवन 

इतना ही नहीं बल्कि श्रीराम राघवन का ये भी कहना है कि इस फिल्म की कहानी एक ऐसी कहानी है, जिसे लोग बार-बार देख सकते हैं और इसका मजा ले सकते हैं। इस फिल्म के डायलॉग्स, सीन फैंस को आकर्षक करते हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म की कास्टिंग पर भी बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म की कास्टिंग भी बेहद खास रही है।

फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे सैफ अली खान

इस फिल्म में बी.पी. सिंह, प्रेम चोपड़ा, राम कपूर जैसे स्टार्स थे, जिन्होंने अपने किरदारों से इसमें जान डाल दी थी। श्रीराम का मानना है कि फिल्म की सही कास्टिंग से आधा काम हो जाता है और इस फिल्म में उन्हें सभी कलाकारों से बेहतरीन प्रदर्शन मिला था। सैफ अली खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे, तो ये भी एक पांइट था, जिसकी वजह से सैफ ने इस फिल्म को अच्छा बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। राघवन ने ये भी बताया कि भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल ना हुई हो, लेकिन इसकी फ्रैंचाइजी के रूप में इसे आगे बढ़ना भी एक उद्देश्य था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बिना परमिशन बनी नमस्ते लंदन की कॉपी, फिल्म के 18 साल पूरे होने पर विपुल शाह ने किया खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola