Agastya Nanda on Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बड़ी फैन फॉलोइंग है। बिग बी आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में उनके नाती अगस्त्य नंदा ने फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है।
इस फिल्म से कई स्टारकिड्स ने अपना डेब्यू किया। इस बीच अगस्त्य नंदा कई इंटरव्यूज दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपना नाना को लेकर भी बात की। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर साउथ के तीन बड़े सितारे आमने-सामने, किसकी फिल्म ने की तीसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई?
वो हमेशा मेरे नाना है- अगस्त्य
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अगस्त्य से अमिताभ बच्चन को लेकर सवाल किया गया, जिसपर पर उन्होंने अपने जवाब में कहा कि मैं उन्हें सुपरस्टार नहीं मानता और उन्हें हमेशा अपने नाना के रूप में देखता हूं। अगस्त्य ने कहा कि मेरे नाना ने बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन मैं कभी उन्हें सुपरस्टार के रूप में नहीं देखता वो बस मेरे नाना है। उन्होंने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उनके कितने फैंस है या कितने लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
‘द आर्चीज’ से किया डेब्यू
मैंने उन्हें हमेशा अपने नाना के रूप में देखा है। बता दें कि फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू करने के बाद अगस्त्य लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान, खुशी कपूर ने भी डेब्यू किया है। इसके साथ ही अगर अगस्त्य के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो खबरों के मुताबिक अगस्त्य बहुत जल्द अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आने वाले हैं।
अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आ सकते हैं अगस्त्य
इस फिल्म की शूटिंग के लिए अगस्त्य तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अगस्त्य आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी इसे लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। देखने वाली बात होगी कि अगस्त्य कब इन खबरों की पुष्टि करते हैं। फैंस को बेसब्री से इस गुडन्यूज का इंतजार है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines