प्लेबैक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अदनान सामी ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है जिसने एक बार फिर चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। उन्होंने एक पोस्ट में बताया कि कैसे कुछ पाकिस्तानी युवाओं से अजरबैजान की राजधानी बाकू में उनकी मुलाकात हुई, जहां उन्होंने पाकिस्तानी आर्मी को लेकर गहरा आक्रोश जाहिर किया और अपनी नागरिकता बदलने की इच्छा भी जताई। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
सिंगर अदनान सामी ने अब किया खुलासा
अब भारतीय नागरिक बन चुके सिंगर अदनान सामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि बाकू की सड़कों पर टहलते वक्त उनकी मुलाकात कुछ पाकिस्तानी लड़कों से हुई। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘सर, आप बहुत लकी हैं जो पाकिस्तान को समय रहते छोड़ दिया। हम भी अपनी नागरिकता बदलना चाहते हैं। हमें अपनी आर्मी से नफरत है क्योंकि उन्होंने हमारे देश को तबाह कर दिया।’ इस पर अदनान ने जवाब दिया, ‘मैं तो ये बात पहले से जानता था।’
अदनान ने ली भारतीय नागरिकता
अदनान सामी का ये अनुभव केवल व्यक्तिगत नहीं था, बल्कि उसने पाकिस्तान में लोगों के बढ़ते असंतोष की तस्वीर भी पेश की। ये वही अदनान सामी हैं जो कभी पाकिस्तानी नागरिक थे, लेकिन अब भारत को अपना घर मानते हैं। उन्होंने 2001 में भारत आकर बसने का फैसला लिया और 2016 में भारतीय नागरिकता प्राप्त की।
अदनान सामी का करियर
अदनान सामी का म्यूजिक करियर भी काफी शानदार रहा है। ‘लिफ्ट करादे’, ‘तेरा चेहरा’ और ‘कभी तो नजर मिलाओ’ जैसे गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं। सालों तक भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने के बाद उन्हें 2020 में पद्म श्री सम्मान से भी नवाजा गया।
उनका भारत आने का सफर भी कम दिलचस्प नहीं रहा। 2013 में जब उनका पाकिस्तानी पासपोर्ट एक्सपायर हुआ, तब उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन दिया। कई कानूनी प्रक्रियाओं और औपचारिकताओं के बाद उन्हें 2016 में आधिकारिक रूप से भारत की नागरिकता मिल गई।
सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन्स
इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया की बाढ़ आ गई है। कुछ यूजर्स ने अदनान के इस साहसिक पोस्ट की तारीफ की तो वहीं कुछ ने इसे पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति पर तीखा तंज माना। कई यूजर्स ने लिखा कि पाकिस्तान के युवाओं में इस तरह का आक्रोश दिखना इस बात का संकेत है कि अब वहां आम जनता भी बदलाव चाहती है।
यह भी पढ़ें: Roadies XX की कंटेस्टेंट ने Rhea Chakraborty पर बोला हमला, इंटरव्यू में बात करते हुए उड़ाईं धज्जियां
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
3 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
6 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
7 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines