Birthday Special: बॉलीवुड सेलेब्स की लाइफ अक्सर चर्चाओं में बनी रहती है. कभी एक्टिंग करियर को लेकर तो कभी इन सेलेब्स की लाइफ में हुई कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से ये सेलेब्स सुर्खियों में रहते हैं. आज हम एक ऐसे एक्टर की बात करने जा रहे हैं जिनका नाम विवादों में अक्सर घिरा ही रहा. फिल्मी करियर के साथ-साथ एक्टर की पर्सनल लाइफ भी विवादों से घिरी रही. बैड बॉय के नाम से इंडस्ट्री में मशहूर इस एक्टर ने अपने से 22 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ भी इश्क लड़ाया और लाइमलाइट में बने रहे. हम बात कर रहे हैं आदित्य पंचोली की. कल यानी 4 जनवरी को एक्टर अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. चलिए इस मौके पर एक्टर की पर्सनल लाइफ और एक्टिंग लाइफ के बारे में जानते हैं.
एक्टिंग करियर
आदित्य पंचोली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी. साल 1985 में आए टीवी शो ‘शहादत’ से एक्टर ने इंडस्ट्री में कदम रखा था. इसके बाद एक्टर ने ‘सस्ती दुल्हन महंगा दूल्हा’ से बॉलीवुड में कदम रखा और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली. एक्टर ने अपने करियर में कई नेगेटिव रोल्स निभाकर सुर्खियां बटोरी. इन रोल्स के लिए आदित्य पंचोली को कई अवॉर्ड्स भी मिले. जिसके बाद वो बैड बॉय के नाम से मशहूर हो गए थे. हिट करियर के बाद एक्टर का नाम विवादों में छा गया.
यह भी पढ़ें: 90s किड का फेवरेट MTV चैनल हो रहा बंद! 44 तक मिला ऑडियंस का प्यार; जानें क्यों था ये स्पेशल
विवादों में रहा नाम
आदित्य पंचोली का नाम अपने से 22 साल छोटी एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ भी जुड़ चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपने करियर के शुरुआती दिनों में कंगना आदित्य को डेट कर रही थीं. वहीं कुछ साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और कंगना ने आदित्य पंचोली पर कई गंभीर आरोप लगाए. साल 2017 में कंगना ने आदित्य पंचोली पर शारीरिक शोषण करने की शिकायत तक दर्ज करा दी थी. ये पहली बार नहीं हुआ था जब आदित्य पंचोली विवादों में आए.
रेप का भी लगा आरोप
कंगना रनौत के केस के बाद आदित्य का नाम पूजा बेदी से जुड़ा. पूजा बेदी की नौकरानी ने एक्टर पर रेप का आरोप तक लगा दिया था. जिसके बाद आदित्य पंचोली का करियर भी चौपट हो गया था. रेप के आरोपों के बीच पूजा बेदी के साथ भी आदित्य का रिश्ता टूट गया था. वहीं ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार साल 2004-2006 के बीच एक और एक्ट्रेस ने आदित्य पंचोली पर रेप का आरोप लगाया था.
यह भी पढ़ें: ‘पापा की ‘हकीकत’ देखी…’, Border 2 के ‘घर कब आओगे’ के लॉन्च इवेंट में छलके सनी देओल के आंसू
बेटा भी विवादों में घिरा
वहीं आदित्य के साथ-साथ उनका बेटा सूरज पंचोली भी विवाद में घिरा रहा. सूरज का ये विवाद एक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या केस से जुड़ा है. सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था. 10 साल तक केस चलने के बाद आखिरकार साल 2023 में सूरज को इस केस से बरी कर दिया गया. बता दें आदित्य पंचोली एक्ट्रेस जरीना वहाब के पति हैं. दोनों ने साल 1986 में शादी कर ली थी.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
12 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
13 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
14 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines