Namitha Vankawala Faces Discrimination: अब एक मशहूर एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन नमिता वांकावाला ने सोशल मीडिया पर शॉकिंग खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में कुछ ऐसा अनुभव किया जिसके बाद वो भड़क उठी हैं। एक्ट्रेस के साथ मंदिर में बुरा बर्ताव किया गया है जिसके बाद वो खुद को इस मामले पर बात करने से रोक नहीं पाईं और उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई है। चलिए जानते हैं आखिर नमिता वांकावाला के साथ क्या हुआ है?
मीनाक्षी अम्मन मंदिर में एक्ट्रेस के साथ हुआ भेदभाव
नमिता ने अब सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है कि मीनाक्षी अम्मन मंदिर में उन्हें और उनके पति को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। मंदिर के अधिकारियों ने एक्ट्रेस और उनके पति को बाहर ही रोक लिया। इतना ही नहीं इन दोनों से हिन्दू होने का सबूत तक मांगा गया। एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि मंदिर में भगवान के दर्शन से पहले उन्हें सिन्दूर लगाने के लिए भी कहा गया। अब उन्होंने इसी मामले पर अपने अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है।
एक्ट्रेस से मांगा गया जाति और धर्म प्रमाण पत्र
एक्ट्रेस इतनी गुस्से में हैं कि उन्होंने अब मंदिर के उन अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है जिन्होंने उनके साथ बुरा बर्ताव किया है। एक्ट्रेस ने हिंदू धार्मिक कल्याण मंत्री शेखर बाबू से एक्शन लेने की मांग की है। नमिता ने अपने वीडियो में बताया है कि आज सुबह उन्हें और उनके पति को मंदिर के अंदर जाने की परमिशन नहीं मिली। Hindu Religious and Charitable Endowments Department के अधिकारियों ने उनसे जाति और धर्म प्रमाण पत्र तक मांगे। उनके साथ मंदिर में बदतमीजी की गई।
यह भी पढ़ें: MC Stan ने मुस्लिम होकर लगाया माथे पर तिलक, रैपर ने जीत लिया फैंस का दिल
एक्ट्रेस के साथ मंदिर में अधिकारियों ने किया बुरा सुलूक
एक्ट्रेस का दावा है कि मंदिर में उनके साथ भेदभाव हुआ है। अब एक्ट्रेस ने कहा है कि उनकी शादी तिरुपति में हुई थी और उनके बच्चे का नाम भी कृष्ण के नाम पर ही रखा गया है। फिर भी मंदिरों में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। वो बोलीं, ‘ बात ये नहीं है कि मुझसे इसके बारे में पूछा गया, बल्कि बात ये है कि मुझसे इसके बारे में कैसे पूछा गया? अधिकारी और सहायक बहुत ही रूड और अर्रोगंट थे।’ नमिता ने IS पुलिस टीम को धन्यवाद भी कहा है जिन्होंने उन्हें और उनके पति को सुरक्षित तरीके से दर्शन करवाए और घर वापसी में मदद की।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
7 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines