Hina Khan Hospitalised: टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, एक्ट्रेस की तबीयत खराब है और वो हॉस्पिटल में है।
इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। साथ ही फैंस अब हिना के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- खाली हाथ नहीं Guns And Gulaabs का दूसरा सीजन लेकर आ रहे Rajkummar Rao, ‘पाना टीपू’ बन फिर करेंगे एंटरटेन
इंस्टाग्राम पर हिना ने दी जानकारी
हिना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटोज शेयर की है, जिसमें पहली फोटो में हिना ने थर्मामीटर की फोटो शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस का बॉडी टेंपरेचर 102 नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि मुझे बहुत तेज फीवर है और बीते चार रातों से मैं बहुत परेशानी में हूं और ये बहुत खराब रही।
टेंपरेचर कम नहीं हो रहा- हिना
हिना ने आगे लिखा कि मेरा बॉडी टेंपरेचर कम नहीं हो रहा है और ये 102-103 पर आकर थम गया है। अब एनर्जी खत्म हो रही है। इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा कि मेरे लिए जो लोग परेशान हो रहे हैं, तो वो परेशान नहीं हो मैं बहुत जल्द बाउंस बैक करूंगी। साथ ही उन्होंने लिखा कि लाइफ अपडेट, चौथा दिन।
फैंस कर रहे हिना के जल्द ठीक होने की दुआ
वहीं, अब फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है और फैंस के लिए अपडेट करती रहती है। फैंस को भी एक्ट्रेस के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। साथ ही हिना टीवी के साथ-साथ अब फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। बता दें कि एक्ट्रेस ने विक्रम भट्ट की फिल्म हैक्ड में अपना जलवा दिखाया था। हालांकि अब एक्ट्रेस की तबीयत खराब होने के चलते फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। फैंस को जल्द ही एक्ट्रेस के अगले पोस्ट का इंतजार है, जिसमें वो अपने ठीक होने का अपडेट देंगी।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
15 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines