Hina Khan: कैंसर से जूझ रहीं टीवी अभिनेत्री हिना खान हाल ही में सोनी टीवी के रिएलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में पहुंचीं। हिना खान यहां अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ पहुंची थीं। हिना और रॉकी ने अपनी शादी का मेन्यू डिसाइड करने के लिए शो में शिरकत की। शो के कंटेस्टेंट्स ने हिना और रॉकी को इंप्रेस करने के लिए उनका फेवरेट खाना बनाया। इस दौरान हिना खान अपने कैंसर की जर्नी को बताते हुए रो पड़ीं। रॉकी की तारीफ करते हुए हिना के आंसू छलक पड़े जिन्हें रोता हुआ देख वहां मौजूद कुछ कंटेस्टेंट्स भी रोने लगे।
हिना खान हो गईं इमोशनल
दरअसल सोनी टीवी ने एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें हिना अपने कैंसर की जर्नी के बारे में बताते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान हिना ने बताया कि पूरी दुनिया को पता चला कि उन्हें कैंसर है, लेकिन सिर्फ उन्हीं को पता चला कि उसके बाद उन्हें क्या-क्या हुआ है। हिना ने कहा कि इस दौरान उनके पार्टनर रॉकी ने उनका बहुत साथ दिया। रॉकी उनके सामने काफी मजबूत बनते थे लेकिन बाद में बाथरूम में जाकर रोते थे।
हिना इस दौरान अपनी जर्नी के बारे में बताते हुए काफी इमोशनल हो गईं। हिना को यूं इमोशनल होता देख मास्टरशेफ के कंटेस्टेट्स की भी आखों से आंसू आ गए। हिना ने कहा कि वो चाहती हैं कि हर लड़की को रॉकी जैसा पार्टनर मिले जिसने उनके दुख में भी इतना साथ दिया और उनका पूरा ख्याल रखा।
हिना ने की तेजस्वी प्रकाश की तारीफ
मास्टरसेफ के इस खास एपिसोड में हिना और रॉकी के साथ-साथ प्रतियोगी भी उत्साहित नजर आए। जहां एक ओर हिना और रॉकी की जोड़ी परफेक्ट लग रही थी, वहीं दूसरी ओर शो के दौरान उनकी बातचीत भी काफी दिलचस्प रही। शो के होस्ट फराह खान ने जब दोनों से उनके विचार पूछे तो दोनों ने इस नए शो के कॉन्सेप्ट की सराहना की।
हिना खान ने इस दौरान खासतौर पर तेजस्वी प्रकाश की तारीफ की। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिनेत्री हिना ने कहा, ‘तेजस्वी ने कभी भी हार नहीं मानी। जब भी वो गिरी, फिर उठकर इतनी बेहतरीन तरीके से अपना प्रदर्शन किया कि उसे शानदार टिप्पणियां मिलीं।’ हिना के इन शब्दों ने तेजस्वी को और भी प्रेरित किया और उनके सफर में चार चांद लगा दिए।
रॉकी ने निक्की की तारीफ की
इस दौरान रॉकी ने भी प्रतियोगी निक्की तंबोली की सराहना की। उन्होंने निक्की को एक सच्ची फाइटर बताया और कहा, ‘वो हमेशा हर स्थिति में खुद को ढाल लेती हैं और शानदार प्रदर्शन करती हैं।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की ‘लाडली’ को डिनर डेट पर ले गए Avinash Mishra, फैंस ने फोटो पर यूं किया रिएक्ट
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
3 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
5 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
6 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
7 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
9 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines